फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar POCSO court in Araria gave fastest rape case conviction in Country sentencing a man life term in one day proceedings

बिहार ने बनाया इतिहास: दुष्कर्म के मामले में देश का सबसे तेज ट्रायल, एक दिन की कार्यवाही में दोषी को उम्रकैद की सजा

Sun, 28 Nov 2021 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 28 Nov 2021 09:18 PM IST
सार

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के एक आरोपी को अररिया की पॉक्सो अदालत ने रिकॉर्ड कायम करते हुए महज एक दिन की कार्यवाही में उसे दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई। यह देश के इतिहास का सबसे तेज ट्रायल है।

विज्ञापन
Bihar POCSO court in Araria gave fastest rape case conviction in Country sentencing a man life term in one day proceedings
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के अररिया जिले में देश के अब तक का सबसे तेज ट्रायल देखने को मिला। यहां की एक पॉक्सो अदालत ने महज एक दिन की कार्यवाही में एक व्यक्ति को एक आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुना दी। देश में किसी भी पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा) अदालत की ओर से यह अब तक का सबसे जल्दी सुनाया गया फैसला है।

विज्ञापन


पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश शशि कांत राय ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके साथ ही उसे पीड़िता के पुनर्वास के लिए सात लाख रुपये देने का निर्देश दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार। अदालत ने यह फैसला चार अक्तूबर को सुनाया था लेकिन मामले से संबंधित आदेश की प्रति 26 नवंबर को उपलब्ध करवाई गई। 
विज्ञापन


गवाही, दलीलें, फैसला... सब महज एक दिन में
अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज करने, दलीलें सुनने, आरोपी को दोषी ठहराने और निर्णय सुनाने का काम महज एक दिन में पूरा किया। इस सबसे तेज फैसले को लेकर बिहार सरकार के गृह विभाग के तहत आने वाले अभियोजन निदेशालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह संभवत: पहला ऐसा मामला है जिसमें देश में एक दिन के मुकदमे में सजा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के दतिया के मामले का तोड़ा रिकॉर्ड
बच्ची से दुष्कर्म की घटना इस साल 22 जुलाई को हुई थी और इसके अगले दिन इस मामले में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। पॉस्को के सरकारी वकील श्यामलाल यादव ने कहा, 'अररिया का मामला देश में सबसे तेज ट्रायल वाला मामला था। इसने मध्यप्रदेश के दतिया जिले के 2018 के मामले रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसमें तीन दिन में सजा कार्यवाही पूरी की गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed