फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: PK's taunt on opposition unity, said - RJD's one MP is not able to win, will make Prime Minister

Bihar : PK बोले- एक सांसद नहीं बना पा रहा राजद चला बिना ठिकाने वाले नीतीश को प्रधानमंत्री बनाने

Sat, 10 Jun 2023 06:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 10 Jun 2023 06:09 PM IST
सार

 जन सुराज के संस्थापक PK ने विपक्षी एकता पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है वो पूरे देश की अलग-अलग पार्टियों को एकत्रित करने में लगे हुए हैं। नीतीश कुमार पूरे देश में प्रधानमंत्री बनने का सपना लिए घूम रहे हैं, लेकिन उनके पास रेल हादसे में प्रभावित बिहार के लोगों की मदद करने के लिए समय नहीं है।

विज्ञापन
Bihar: PK's taunt on opposition unity, said - RJD's one MP is not able to win, will make Prime Minister
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में  होने वाले विपक्षी एकता की बैठक के पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से विपक्षी एकता पर हमला किया है। उन्होंने कहा  कि नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। आज RJD के जीरो एमपी हैं वह देश का प्रधानमंत्री तय कर रहे हैं। जिस पार्टी का अपना ठिकाना नहीं है वो पूरे देश की अलग-अलग पार्टियों को एकत्रित करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


नीतीश कुमार को कौन पूछता है वहां 
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि नीतीश कुमार पिछले दिनों ममता बनर्जी से मिलने बंगाल गए हुए थे। मिलने से कुछ फायदा होगा क्या ? प्रशांत किशोर ने कहा कि क्या ममता बनर्जी लालू और नीतीश कुमार को पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए सीट देने को तैयार हो गई हैं? क्या लालू और नीतीश बिहार में टीएमसी को एक भी सीट देने के लिए तैयार हो गए हैं? प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को कौन पूछता है वहां ?
विज्ञापन


अपनी दुकान चला रहे हैं
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार हाल ही में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव से मिलने गए। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव 2014 में 5 सीटें और 2019 में भी 5 सीटें मिली। हालांकि, वो बात ऐसे कर रहे हैं जैसे पांच सौ एमपी इन्ही के पास हैं। दो जीरो को अगर जोड़ेंगे तो उससे क्या होगा? प्रशांत किशोर ने कहा कि यह लोग बीजेपी के B टीम हैं,  क्योंकि ये अपनी दुकान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल दुर्घटना में हताहत बिहार के लोगों को देखने का समय नहीं 
प्रशांत किशोर ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में बिहार के 37 लोगों की मौत हो गई, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभी तक का रवैया फर्ज अदायगी जैसा ही है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश में प्रधानमंत्री बनने का सपना लिए घूम रहे हैं, लेकिन उनके पास ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में प्रभावित बिहार के लोगों की मदद करने के लिए समय नहीं है। प्रशांत किशोर ने कहा कि इस भीषण ट्रेन हादसे में बिहार के 37 लोगों की मौत हुई है जबकि 25 लोग अभी भी लापता हैं। मरने वालों में मधुबनी के 7, पूर्णिया के दो, मुजफ्फरपुर के चार, नवादा के दो, पश्चिमी चंपारण के दो, दरभंगा के दो, भागलपुर के तीन और पूर्वी चंपारण जिले के तीन मृतक शामिल हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कारोना के बाद भाजपा की मदद से इनको किसी तरह 42 सीटें मिल गई थीं, अब अगले चुनावों में कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed