फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: People clash with police who came to remove encroachment in Imlauli, Siwan

Bihar: सीवान के इमलौली में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस से झड़प, बुलडोजर ने पांच मकान गिराए, तनाव का माहौल

Fri, 06 Dec 2024 10:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Dec 2024 10:08 PM IST
सार

मौके पर एसडीओ और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का कार्य कोर्ट के आदेशानुसार किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Bihar: People clash with police who came to remove encroachment in Imlauli, Siwan
पुलिस से भिड़ती ग्रामीण महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हटाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया। कोर्ट के आदेश पर पांच अवैध मकानों को हटाने के लिए पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। मकान मालिकों और ग्रामीणों ने विरोध किया, जिसमें महिलाओं ने पुलिस पर हमला भी किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन


बता दें कि देखते ही देखते कुल पांच लोगों ने जमीन कब्जा कर घर बना लिया, जिसकी शिकायत आसपास के लोगों ने लोक शिकायत निवारण के माध्यम से की। असके बाद उन मकानों को तोड़ने कर अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी हुआ। जिसके बाद उस गांव में जैसे ही पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंचा तो घर वाले पुलिस से ही उलझ गए, पुलिस ने बल पूर्वक मामले को तुरंत नियंत्रित कर लिया। धीरे-धीरे गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया। बहुत मुश्किल से एक ही बुलडोजर से तोड़ा जा सका। मकान तोड़ने के दौरान महिलाओं के पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। मौके पर एसडीओ  सहित भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं, वहां का माहौल अभी अभी तनाव पूर्ण बना हुआ है। अभी भी वहां पुलिस बल तैनात हैं। 
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना प्रभारी
इस पूरे मामले पर मैरवा थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कोर्ट से आदेश पर अतिक्रमण मुक्त कराने गए थे, हमलोग क़ई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे अभी हालात ठीक है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed