फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Patna PMCH Hospital Fire breaks out at Patna Medical College Hospital (PMCH) Emergency Ward

पटना के पीएमसीएच अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Tue, 21 Apr 2020 03:25 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 21 Apr 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Bihar Patna PMCH Hospital Fire breaks out at Patna Medical College Hospital (PMCH) Emergency Ward
अस्पताल में आग लगने से निकलता धुआं - फोटो : Twitter

बिहार की राजधानी पटना में स्थित पीएमसीएच के आपातकाल वार्ड में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। डॉक्टर और मरीज अस्पताल से तुरंत बाहर निकलकर आ गए। 

विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया है कि यह आग अस्पताल में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार एक मरीज के परिजन अस्पताल में छोटे गैस सिलिंडर का प्रयोग कर रहे थे, जिससे चिंगारी भड़की। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। वर्तमान में अस्पताल में तीन हजार से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि अंदर से तेज धमाके की आवाज आई, जिसके बाद हम दौड़कर अंदर गए। रास्ते में हमने देखा कि आपातकाल वार्ड के ऊपरी मंजिल से धुआं निकल रहा है। इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। 

हालांकि अभी तक पुलिस या दमकल विभाग की तरफ से आग लगने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed