फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Patient dies in private hospital of Patna Family members protested: Doctor, Bihar Police investigation

Bihar News: प्राइवेट अस्पताल में यूट्यूब देख हो रहा था इलाज, मरीज ने तोड़ा दम; विरोध में परिजनों के किया बवाल

Sun, 16 Feb 2025 09:52 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Feb 2025 09:52 AM IST
सार

Patna News: परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Bihar: Patient dies in private hospital of Patna Family members protested: Doctor,  Bihar Police investigation
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल (श्री अशोका हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर) में हंगामा हो गया है। आरोप है कि यहां एक मरीज का इलाज यूट्यूब देखकर किया जा रहा था, जिससे परिजनों ने नर्सिंग होम को तोड़फोड़ दिया है। मरीज को उल्टी की शिकायत होने पर कल भर्ती कराया गया था और वह सीआईएसएफ में सलेक्ट हो चुका था। मृतक भोजपुर का रहने वाला है और उसके परिवार ने नर्सिंग होम के सभी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में यूट्यूब देखकर उनके बच्चे का इलाज किया जा रहा था। इसी कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


अस्पताल की ओर से कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन, सभी डॉक्टर और नर्स फरार हो गए हैं। अस्पताल की ओर से कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। वहीं थानेदार ने मामले की जांच के बाद ही पूरा मामला बताने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed