फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Pappu Yadav called DMCH a liquor factory and a den of mafias; Demand for suspension of Principal

Bihar: जाप प्रमुख ने DMCH को बताया शराब की फैक्ट्री और माफियाओं का अड्डा; प्राचार्य के निलंबन की मांग

Tue, 26 Dec 2023 01:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Dec 2023 01:34 PM IST
सार

DMCH Liquor Party Case: जाप नेता पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि डीएमसीएच में कोई बीमारी का इलाज होता है, वह तो माफिया का अड्डा है। इस प्रकरण को बचाने में दो-दो मंत्री लगे हुए हैं, सिर्फ प्रशासन ही नहीं लगा है डॉक्टरों को बचाने में। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Pappu Yadav called DMCH a liquor factory and a den of mafias; Demand for suspension of Principal
निजी कार्यक्रम में पहुंचे जाप सुप्रीमों पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन अधिकार पार्टी (जाप) के मुखिया पप्पू यादव ने सोमवार की देर रात अपने निजी कार्यक्रम के तहत दरभंगा पहुंचकर एक शादी समारोह शिरकत की। वहां से निकलने बाद यादव डीएमसीएच में हुई शराब और शबाब पार्टी एक फिर जमकर बरसे। लेकिन उनका निशाना डीएमसीएच के प्राचार्य पर रहा। उन्होंने इस मामले के लिए सीधे तौर पर संस्थान के प्राचार्य को जिम्मेवार बताया है।

विज्ञापन

 
'डीएमसीएच में शराब मिलना कोई नई बात नहीं'
दरअसल, जाप नेता पप्पू यादव सोमवार की देर रात दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने DMCH शराब मामले प्राचार्य और कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए डॉक्टर पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि डीएमसीएच के बारे में हम दो साल पहले भी न बोले थे कि ये शराब की वह फैक्ट्री है। डीएमसीएच में एक बार शराब नहीं मिली, कई बार मिल चुकी है। डीएमसीएच में शराब मिलना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अभी तक इसके लिए DMCH के प्राचार्य को सस्पेंड करना चाहिए। हम किसी अन्य डॉक्टर पर क्यों आरोप लगाएं। आप प्राचार्य हो, आपको देखना है। यहां पूरे बिहार के डॉक्टर रिसर्च करने आए थे। आप कहते हैं कि हम भगवान है तो यही भगवान का काम है क्या।
विज्ञापन


'बड़े लोग डॉक्टरों को बचाने में लगे हैं'
पप्पू यादव ने कहा कि आप लड़का और लड़की से बाहर निकलते ही नहीं हैं। आप यही भगवान, आपकी जिंदगी शराब ही शराब है। आप निजी क्षेत्र में डांस देखिए कोई बात नहीं, सब लोग देखा करता है। लेकिन सवाल तब उठता है जब आप बड़े नेताओं के फॉर्म हाउस पर जब रिसर्च और डिबेट पर बात हो रही थी, तब आप स्पेशल पार्टी करते हैं। उसमें पहले दिन शराब पार्टी और दूसरे दिन शबाब पार्टी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे कार्यक्रम में प्राचार्य शामिल होते हैं। इसके बाद आप पत्रकार को धमकी दीजिएगा, ये आपकी हिम्मत कैसे हो गई। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा देखते हैं कि पत्रकार कौन क्या बिगाड़ लेता है। डीएमसीएच में कोई बीमारी का इलाज होता है, वह तो माफिया का अड्डा है। इस प्रकरण को बचाने में दो-दो मंत्री लगे हुए हैं, सिर्फ प्रशासन ही नहीं लगा है डॉक्टरों को बचाने में। बड़े-बड़े लोग लगे हुए हैं यहां के डॉक्टरों को बचाने के लिए।

'शराब पार्टी के लिए अधिक्षक ज्यादा दोषी'
जाप प्रमुख यादव ने कहा कि डीएमसीएच के गेस्ट हाउस के एक कमरे को खोला गया, जिससे तीन बोतल शराब बरामद हुई। जबकि दूसरे कमरे का ताला खोलने से पहले डीएसपी को किसी का फोन आ गया, जिस कारण उसका ताला नहीं खुल सका। उन्होंने पूछा कि कहां से किसका फोन आया कि उस कमरे का ताला नहीं खुल सका। यादव का आरोप है कि उस कमरे को खोला जाता तो उसके अंदर सात कार्टून शराब मिलती। इतने कुकर्मों को करने के बाद लोगों को डराएंगे, यह नहीं चलने वाला है। DMCH को बर्बाद करने के लिए प्राचार्य के इर्द-गिर्द के तीन चार लोग लगे हुए हैं।

 
उन्होंने शराब कांड के जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो प्राचार्य खुद इस दारू पार्टी में शामिल हैं, वह कह रहे हैं कि जांच कमिटी बैठाई है। उन्होंने कहा इस शराब पार्टी वाली घटना में अगर कोई डॉक्टर दोषी है तो उससे पहले प्राचार्य ज्यादा दोषी है। यहां के डॉक्टर जो खुद को भगवान समझते हैं, वह शराब और शबाब से नहीं निकल पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed