{"_id":"647205ee41ca8aae6c0bd645","slug":"bihar-panchayat-election-result-of-bihar-by-election-came-women-won-youth-became-public-representative-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Panchayat Election : बिहार में 605 पर हुए उपचुनाव का आया रिजल्ट, इनमें 122 युवा; आधी आबाधी यहां भी आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Panchayat Election : बिहार में 605 पर हुए उपचुनाव का आया रिजल्ट, इनमें 122 युवा; आधी आबाधी यहां भी आगे
Sat, 27 May 2023 07:00 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 27 May 2023 07:00 PM IST
सार
Bihar : इस बार 21 से 25 वर्ष की आयु वर्ग वाले 122 प्रत्याशी चुनावी मैदान में विजय हुए हैं। ग्राम पंचायत मुखिया के 48 पदों पर वोटिंग हुई थी। इसमें 21 पुरुष और 27 महिलाओं ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
बिहार पंचायत उपचुनाव का आया रिजल्ट।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार शाम 6:30 बजे रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया। इस उपचुनाव में 605 पदों पर वोटिंग हुई थी इसमें 260 पुरुष और 345 महिलाएं शामिल थी। सभी सीटों पर रिजल्ट आ गया। खास बात यह रही किस चुनाव में युवा प्रतिनिधियों की संख्या अच्छी खासी रही। चुनाव परिणाम सामने आया तो पता चला कि इस बार 21 से 25 वर्ष की आयु वर्ग वाले 122 प्रत्याशी चुनावी मैदान में विजय हुए हैं।
विज्ञापन
48 पर पर चुनाव, 27 महिला बनी मुखिया
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार जिला परिषद सदस्य के 7 सीटों पर वोटिंग हुई थी जिसमें 3 पुरुष और 4 महिलाएं विजय घोषित हुए। वहीं पंचायत समिति सदस्य के 41 पदों पर वोटिंग हुई थी। इसमें 11 पुरुष और 30 महिलाओं ने बाजी मारी। इसी तरह से ग्राम पंचायत मुखिया के 48 पदों पर वोटिंग हुई थी। इसमें 21 पुरुष और 27 महिलाओं ने जीत हासिल की। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 316 पदों पर वोटिंग हुई थी। इसमें 140 पुरुष और 177 महिला ने बाजी मारी और ग्राम कचहरी पंच के 141 पदों पर वोटिंग हुई। इसमें 56 पुरुष और 85 महिलाओं ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
काउंटिंग के बाद वेब रिकॉर्डिंग का भी प्रयोग
बता दें कि मतगणना के लिए 300 बूथ बनाए गए थे। 127 बूथ पर मुखिया सरपंच पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद पदों पर काउंटिंग के दौरान वेब रिकॉर्डिंग का भी प्रयोग किया गया। वहीं प्रखंड स्थित अन्य मतगणना केंद्र पर भी रिकॉर्डिंग करवाई गई। शनिवार सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई काउंटिंग शाम तक चली सभी युवा जगदी में डिजिटल लॉक को निर्वाचित पदाधिकारी सहायक निर्वाचित पदाधिकारी अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में खोला गया।
विज्ञापन