फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Panchayat Chunav Voting Live, Sixth Phase Of Bihar Panchayat Elections

Bihar Panchayat Chunav Voting Live: वैशाली में उपद्रवियों ने तोड़ा EVM मशीन, मुजफ्फरपुर के विशनपुर में दो गुटों में झड़प

Wed, 03 Nov 2021 11:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 03 Nov 2021 11:47 AM IST
सार

इस चरण में मुखिया, जिला पार्षद, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंच के पदों के चुनाव के लिए मतदान किए जा रहे हैं। मतदान केंद्र पर  सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Bihar Panchayat Chunav Voting Live,  Sixth Phase Of Bihar Panchayat Elections
बिहार पंचायत चुनाव - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण के लिए 37 जिलों के 57 प्रखंडों में मतदान लगातार जारी है। इस चरण में मुखिया, जिला पार्षद, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंच के पदों के चुनाव के लिए मतदान किए जा रहे हैं। मतदान केंद्र पर  सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वैशाली के राजापाकर प्रखंड के फरीदपुर में बूथ संख्या 147 पर हंगामे की खबर आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार उपद्रवियों ने ईवीएम मशीन को तोड़ दिया है। बूथ के आसपास मौजूद लोग प्रशासन पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर के विशनपुर में दो गुटों की बीच झड़प
मुजफ्फरपुर के विशनपुर कल्याण मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई है। दोनों तरफ से हाथापाई और पत्थरबाजी की भी खबर आ रही है। सूचना मिलने के बाद मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन


सीतामढ़ी के मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा सील
सीतामढ़ी के मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई है। वहीं आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि सीमा से नेपाल सटे होने के कारण यहां अक्सर अपराधी अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं, इसलिए सरकार की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित क्षेत्र जमुई में भी मतदान जारी
जमुई के चकाई में नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बाद भी सुबह छह बजे से ही मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगने लगी। बता दें कि बिहार के इस जिले में नक्सलियों का प्रभाव है और अक्सर पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ होती रहती है।


सुबह नौ बजे तक कितना मतदान
कैमूर(नुआंव प्रखंड) -11 फीसदी
नालंदा(परवलपुर प्रखंड) -8.92 फीसदी
बिहार शरीफ-10.22 फीसदी

छठे चरण में पदों की कुल संख्या 26200 है
छठे चरण में पदों की कुल संख्या 26 हजार 200 है, जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्य के 11,592 पद हैं। मुखिया के 848 पद हैं, पंचायत समिति सदस्य के 1186, जिला परिषद् सदस्य के 134, ग्राम कचहरी पंच के 11592 और सरपंच के 848 पद हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed