फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Panchayat by-election result: State Election Commission released the result after counting of votes

Panchayat Election Result : 36 जिलों में हुए मतदान का आया रिजल्ट, 242 में से 132 पद पर महिलाओं को मिली जीत

Sat, 30 Dec 2023 04:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Dec 2023 04:49 PM IST
सार

Bihar : 146 पद पर ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव हुए थे। इनमें से 69 पुरुष और 77 महिला प्रत्याशियों को जीत मिली। वहीं 175 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। 

विज्ञापन
Bihar Panchayat by-election result: State Election Commission released the result after counting of votes
राज्य निर्वाचन आयोग ने अत्याधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर निर्वाचन को अधिक निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पंचायत उप चुनाव 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। शनिवार को आए चुनाव परिणाम में महिलाओं प्रत्याशियों ने अधिक पदों पर बाजी मारी। कुल 242 सीट पर चुनाव हुए थे। इनमें से 132 सीट पर महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं 110 सीट पर पुरुष प्रत्याशी विजयी हुए। राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार की ओर कहा गया कि पंचायत उप निर्वाचन, 2023 में अत्याधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर निर्वाचन को अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण बनाया गया है।

विज्ञापन


945 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके
पंचायत उप निर्वाचन के लिए 28 दिसंबर को राज्य के 36 जिलों के 167 प्रखंडों में 242 पदों के लिए वोट डाले गये थे। मतदान का कुल औसत प्रतिशत 48.65 रहा जिनमें महिला मतदाता 45.09 प्रतिशत, पुरुष मतदाता 52.62 प्रतिशत एवं अन्य मतदाता 13.64 प्रतिशत रहा था। पंचायत उप निर्वाचन, 2023 में 242 पदों के लिए 736 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें 348 पुरुष एवं 388 महिला उम्मीदवार शामिल थे। इस चुनाव में 945 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं 483 पद फिलहाल रिक्त रह गये।
विज्ञापन


167 मतगणना केंद्र प्रखंड स्तर पर बनाये गये
पंचायत उप चुनाव, 2023 की मतगणना 30 दिसंबर यानी शनिवार सुबह सुबह आठ बजे से निर्धारित थी। कुल 167 मतगणना केंद्र प्रखंड स्तर पर बनाये गये थे। इन सभी मतगणना केन्द्रों पर वेब कैमरा द्वारा ईवीएम (सी.यू.) से प्राप्त आंकड़ों का रिकार्डिंग भी करवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए, पंचायत चुनाव रिजल्ट के बारे में...
146 पद पर ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव हुए थे। इनमें से 69 पुरुष और 77 महिला प्रत्याशियों को जीत मिली। वहीं 175 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। वहीं मुखिया के 20 पद 6 पुरुष और 14 महिला ने बाजी मारी। पंचायत समिति सदस्य के 13 पद पर चुनाव हुए। इनमें से 7 पुरुष और 6 महिला ने बाजी मारी। जिला परिषद सदस्य के 3 पद पर चुनाव हुए थे। इसमें तीनों सीट महिला प्रत्याशी के खाते में गई। ग्राम कचहरी पंच के 30 पद पर चुनाव हुए थे। इसमें 12 पुरुष और 18 महिलाओं ने बाजी मारी। वहीं ग्राम कचहरी सरपंच के 30 पद पर चुनाव हुए। इसमें से 16 पुरुष और 14 महिला प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। कुल 242 पद हुए चुनाव में 132 महिला प्रत्याशियों को जीत मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed