फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Opposition Party Meeting Today Update West Bengal CM Mamata Banerjee Statement News in Hindi

Opposition Party Meeting : ममता बनर्जी ने कहा- खून बहेगा, बहने दो, हम जनता की रक्षा करेंगे, एकजुट होकर लड़ेंगे

Fri, 23 Jun 2023 06:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 23 Jun 2023 06:47 PM IST
सार

Mamata Banerjee : बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा- बैठक में तीन बातों पर हल निकला है। पहली बात- हम एक हैं। दूसरी बात- हम मिलकर लड़ेंगे। तीसरी बात- अगली बैठक शिमला में होगी। भाजपा की बदले की राजनीति का हम मिलकर मुकाबला करेंगे।

विज्ञापन
Bihar Opposition Party Meeting Today Update West Bengal CM Mamata Banerjee Statement News in Hindi
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी दलों की महाबैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्ममंत्री ममता बनर्जी ने तल्ख तेवर देखने को मिले। उन्होंने भाजपा पर हमला बोले हुए कहा कि हमने तय किया है कि भाजपा की तानाशाही और बर्बरता के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। वे लोग जो मर्जी में आए, वह करते हैं। कोई कुछ बोले तो ईडी, सीबीआई को पीछे लगा लेते हैं। छुपे रूस्तम की तरह हम लोगों के खिलाफ केस लगा देते हैं। ये लोग बेरोजगारी, आम जनता की चिंता नहीं करते। खून बहेगा, बहने दो, हम जनता की रक्षा करेंगे। अगर आगामी चुनाव में दोबारा तानाशाही सरकार आ गई तो अगली बार तो चुनाव ही नहीं होंगे।

विज्ञापन


हम भी भारत माता की जय कहते हैं
ममता ने कहा कि हमें विपक्ष मत बोलो। हम इस देश के नागरिक हैं, हम भी भारत माता की जय कहते हैं, मणिपुर जलने से हमारा भी दिल जलता है। उन्होंने कहा कि कहा कि पटना में कई मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री यहां आए। लालू जी बहुत दिनों बाद ऐसी बैठक में आए। बहुत सारे आंदोलन पटना से शुरू हुए। दिल्ली में हम लोगों ने कई बैठकें कीं, इसलिए हमने कहा कि पटना से शुरू करो। तीन बातों पर हल निकला है। पहली बात- हम एक हैं। दूसरी बात- हम मिलकर लड़ेंगे। तीसरी बात- अगली बैठक शिमला में होगी। भाजपा की बदले की राजनीति का हम मिलकर मुकाबला करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

Bihar Opposition Party Meeting Today Update West Bengal CM Mamata Banerjee Statement News in Hindi
राबड़ी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी। - फोटो : अमर उजाला
ममता ने कहा- मुझे बिहार आकर काफी अच्छा लगता है
इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कहा था कि मुझे बिहार आकर काफी अच्छा लगता है। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं। बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय और यहां की मिठाई को काफी पसंद करती हूं। मैं लालू प्रसाद यादव की काफी इज्जत करती हूं। वह देश के सबसे सीनियर लीडर में से एक हैं। बहुत दिन जेल में रहे। हॉस्पिटल में रहे। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं लगी। आज उनसे मिलकर लगा कि लालू जी का स्वास्थ्य काफी अच्छा है। अभी वह बहुत दिन भाजपा से लड़ सकते हैं। उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा। हम लोग इकट्ठा हो रहे हैं। एक साथ लड़ेंगे। वन इज टू वन लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed