फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Only 30 to 40% spend of the allotted amount to the flood affected farmers says data

बिहार: बाढ़ग्रस्त किसानों को मिली सिर्फ 30 से 40 फीसदी राशि, कई किसानों के खातों तक पहुंची ही नहीं

Wed, 09 May 2018 02:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 09 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Only 30 to 40% spend of the allotted amount to the flood affected farmers says data

बिहार में पिछले साल आई बाढ़ से भयंकर क्षति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने कृषि विभाग को 19 जिलों के किसानों के लिए कृषि इनपुट राशि के तहत 894 करोड़ रुपये दिये थे। इस राशि को हर हाल में 31 दिसंबर, 2017 तक लाभुक किसानों के खाते में भेज देने थे, लेकिन अब तक किसानों के खाते में महज 30 से 40 फीसदी राशि ही आयी है। 

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अकेले गोपालगंज में 2868 लाख कृषि इनपुट अनुदान की राशि आपदा प्रबंधन विभाग ने कृषि विभाग को दी। 

7 मई 2018 तक महज 1099 लाख की ही निकासी की जा सकी है। वो राशि भी सिर्फ आपदा प्रबंधन विभाग के खाते निकासी की गई है, किसानों के खाते में नहीं भेजी गई है। पूरे राज्य में अनुदान का महज 61 फीसदी राशि ही कृषि विभाग द्वारा निकासी की जा सकी है। यह राशि अब तक किसानों के खाते में नहीं भेजी गई है।  
विज्ञापन


कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने दावा किया है कि अनुदान का 70 से 75 फीसदी राशि किसानों के खाते में भेज दी गई है। वहीं, जदयू के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक मंजीत सिंह की माने तो गोपालगंज में किसी भी किसान को कृषि इनपुट अनुदान की राशी नहीं दी गई। इसलिए मंत्री का दावा एकदम गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed