फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar One one-way special train will run from Solapur-Mumbai to Guwahati via Patna-Bhagalpur-Malda Town

Bihar: पटना-भागलपुर-मालदा टाउन के रास्ते सोलापुर-मुंबई से गुवाहाटी के लिए चलेगी एक-एक वनवे स्पेशल ट्रेन

Thu, 19 Oct 2023 05:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 05:46 PM IST
सार

बिहार में पटना-भागलपुर-मालदा टाउन के रास्ते सोलापुर एवं मुंबई से गुवाहाटी के लिए एक-एक वनवे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, हाजीपुर वीरेंद्र कुमार ने दी।

विज्ञापन
Bihar One one-way special train will run from Solapur-Mumbai to Guwahati via Patna-Bhagalpur-Malda Town
सोलापुर-मुंबई से गुवाहाटी के लिए चलेगी एक-एक वनवे स्पेशल ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना-भागलपुर-मालदा टाउन के रास्ते सोलापुर एवं मुंबई से गुवाहाटी के लिए एक-एक वनवे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इनका विवरण इस प्रकार है।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 01095 सोलापुर-गुवाहाटी वनवे स्पेशल

  • यह वनवे स्पेशल सोलापुर से 19 अक्तूबर को 12.45 बजे खुलकर 20 अक्तूबर को 17.25 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 21.50 बजे पटना, 22.35 बजे मोकामा, 23.40 बजे किउल और 21 अक्तूबर को 00.50 बजे जमालपुर, 01.30 बजे भागलपुर, 05.40 बजे मालदा टाउन रुकते हुए 18.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

    विज्ञापन
  • इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक-एक, शयनयान श्रेणी का 10 तथा साधारण श्रेणी के छह कोच हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन


गाड़ी संख्या 01097 सीएसएमटी, मुंबई-गुवाहाटी वनवे स्पेशल

  • यह वनवे स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मुंबई से 21 अक्तूबर को 11.05 बजे खुलकर 22 अक्तूबर को 10.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 13.40 बजे पटना, 15.10 बजे मोकामा, 17.05 बजे किउल, 18.20 बजे जमालपुर, 19.35 बजे भागलपुर, 23.50 बजे मालदा टाउन रुकते हुए 23 अक्तूबर को 13.00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

  • इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के दो तथा साधारण श्रेणी के 16 कोच होंगे।


यहां के लिए वनवे स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पाटलिपुत्र-हाजीपुर-बरौनी के रास्ते वडोदरा से गुवाहाटी एवं पटना-मोकामा-बरौनी के रास्ते अहमदाबाद से गुवाहाटी के लिए एक-एक वनवे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।

  • गाड़ी संख्या 09103 वडोदरा-गुवाहाटी वनवे स्पेशल, यह वनवे स्पेशल वडोदरा से 20 अक्तूबर को 23.25 बजे खुलकर 22 अक्तूबर को 01.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 03.35 बजे बक्सर, 05.00 बजे आरा, 05.35 बजे दानापुर, 05.50 बजे पाटलिपुत्र, 06.30 बजे हाजीपुर, 08.00 बजे बरौनी रुकते हुए 23 अक्तूबर को 01.00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

  • इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक तथा शयनयान श्रेणी का 18 कोच होंगे।

  • गाड़ी संख्या 09413 अहमदाबाद-गुवाहाटी वनवे स्पेशल, यह वनवे स्पेशल अहमदाबाद से 20 अक्तूबर को 18.30 बजे खुलकर  22 अक्तूबर को 03.15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 04.31 बजे बक्सर, 06.15 बजे पटना, 06.55 बजे बख्तियारपुर, 07.32 बजे मोकामा और 09.20 बजे न्यू बरौनी जंक्शन रुकते हुए 23 अक्तूबर को 01.30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

  • इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का एक तथा शयनयान श्रेणी का 18 कोच होंगे। 
     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed