फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : One of the three youths going to Someshwar Mata temple by bike died, today road accident in bihar

Bihar : टेम्पो-बाइक की भीषण टक्कर, सोमेश्वर माता का दर्शन करने जा रहे तीन दोस्तों में एक की मौत, दो गंभीर

Wed, 29 Mar 2023 10:16 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 29 Mar 2023 10:16 AM IST
सार

पश्चिम चंपारण के गोवर्धना में बुधवार को टेम्पो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी दो युवकों की भी हालत गंभीर है। तीनों दोस्त नवरात्र की अष्टमी के मौके पर सोमेश्वर माता का दर्शन करने निकले थे।

विज्ञापन
Bihar : One of the three youths going to Someshwar Mata temple by bike died, today road accident in bihar
टेम्पो-बाइक की भीषण टक्कर, सोमेश्वर माता का दर्शन करने जा रहे तीन दोस्तों में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण के गोवर्धना में बुधवार सुबह टेम्पो और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार बाकी दो युवकों की भी हालत गंभीर है। तीनों दोस्त नवरात्र की अष्टमी के मौके पर सोमेश्वर माता का दर्शन करने निकले थे।
विज्ञापन


रेफर होकर बेतिया पहुंच दोनों गंभीर
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से रामनगर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां दोंनो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र निवासी था मृतक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामनगर-गोवर्धना मुख्य पथ गोवर्धना के पास तीनों युवक एक ही बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान टेम्पो से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर गोवर्धना थाना पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। गोवर्धना थानाअधक्ष राकेश कुमार ने बताया कि टेम्पो और बाइक को थाना लाया गया है। गलती किसकी थी और कैसे हादसा हुआ, इस बारे में पड़ताल की जा रही है।मृत युवक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के महुई पंचायत के नौका टोला गांव निवासी बिपिन साह के 28 वर्षीय पुत्र बमबम साह के रूप में की गई। दोनों घायल की पहचान राजा साह और मनीष साह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed