फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Notice to Chief Secretary-DGP on minor girls harassment case

बिहार: नाबालिग लड़कियों के उत्पीड़न मामले पर मुख्य सचिव-डीजीपी को नोटिस

Thu, 06 Sep 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 06 Sep 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Notice to Chief Secretary-DGP on minor girls harassment case

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार और राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने यह नोटिस बिहार के अररिया जिले में छह लोगों द्वारा नाबालिग लड़की का सिर मुड़वाकर निर्वस्त्र करने के मामले में जारी किया है। साथ ही आयोग ने बेगुसराय के शेल्टर होम में 12 वर्षीय बालिका के प्रताड़ना से तंग आकर कांच का टुकड़ा निगलने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से दोनों ही मामलों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आयोग ने यह भी पूछा है कि राज्य सरकार ऐसे शर्मनाक हादसों पर रोक लगाने के लिए क्या कार्रवाई कर रही है। आयोग ने जवाब देने के लिए चार हफ्तों का वक्त दिया है।
विज्ञापन


आयोग इससे पहले बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया गांव में एक महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में नोटिस जारी कर चुका है। इस मामले में भी बिहार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब अभी आना बाकी है। आयोग के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर वह इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि राज्य में बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से संकेत मिलता है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को और अधिक सक्रिय होने की जरूरत है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने यह भी कहा कि राज्य में ऐसी घटनाओं की बार-बार होने वाली घटना से संकेत मिलता है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों को और अधिक सक्रिय होने की तत्काल आवश्यकता है। ताकि राज्य और देश की छवि को खराब करने वाली ऐसी अपमानजनक घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता और चौकसी के साथ रोका जा सके। बिहार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने दावा किया है कि राज्य में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसक घटनाओं में कमी आई है। लेकिन आयोग का कहना है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्दोष पीड़ितों खासतौर पर नाबालिग लड़कियों के साथ हो रही हिंसक घटनाएं बता रही हैं कि राज्य में मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले बढ़ रहे हैं।

बिहार में अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को बदला लेने के लिए एक नाबालिग लड़की का सिर मुड़ाकर उसे निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया था। इस मामले पर पुलिस मुख्यालय ने सभी छह आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हालांकि घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं।


वहीं 2 सितंबर को बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थानांतर्गत रतनपुर इलाके में स्थित बालिका सुधार गृह में रहने वाली एक किशोरी ने कर्मियों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर कांच का टुकड़ा निगल कर खुदकशी करने का प्रयास किया। बालिका ने बाल सुधार गृह की अधीक्षक समेत वहां की अन्य कर्मियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed