फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR: no toilet in the house, daughter-in-law complaints against father -in-law

घर में नहीं था शौचालय, ससुर को घसीटते हुए थाने ले गई बहू

Sun, 01 Oct 2017 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 01 Oct 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
BIHAR: no toilet in the house, daughter-in-law complaints against father -in-law
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिनापुर ब्लॉक में चेगगन नूरा गांव में एक बहू द्वारा अपने ससुर को घसीटते हुए पुलिसथाने ले जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


दरअसल चेगगन नूरा गांव की एक महिला घर में शौचालय न होने को अपना अपमान मान रही थी। घर में शौचालय न होने के कारण वह अपने ससुर को घसीटते हुए पुलिसाथाने ले गई और जबरदस्ती बंधक बनाकर एक बॉन्ड पर हस्ताक्षर करवाए।


मुजफ्फरपुर महिला थाना प्रभारी ज्योति ने बताया कि महिला ने पिछले सोमवार (25 सितंबर) को थाने में ससुर और जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उसके लाख कहने के बाद भी ये लोग कुछ उसकी नहीं सुन रहे हैं और घर में शौचालय नहीं बनवा रहे हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। ससुर को थाने ले जाने के बाद एक बॉन्ड पर हस्ताक्षर करवाए, जिसमें लिखा था कि वह जल्द से जल्द शौचालय बनवाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed