फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : No cremation even after 52 hours of death after being crushed by DM's car in Madhepura;

Bihar : डीएम की गाड़ी से मरने वालों का 52 घंटे बाद भी दाह-संस्कार नहीं; परिजन बोले- मुआवजा के साथ चाहिए न्याय

Thu, 23 Nov 2023 04:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 Nov 2023 04:46 PM IST
सार

Bihar : मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा की गाड़ी से कुचलकर तीन लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन  मौत के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी परिजन इस आस में शव का दाह संस्कार नहीं कर रहे हैं कि शायद जिला प्रशासन का कोई अधिकारी आकर आर्थिक मदद की घोषणा कर दे। 

विज्ञापन
Bihar : No cremation even after 52 hours of death after being crushed by DM's car in Madhepura;
इसी गाड़ी ने ले ली तीन लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा की गाड़ी से कुचलकर मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है, जबकि इस घटना में गंभीर स्थिति में घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मौत के 48 घंटे के बीत जाने के बाद भी मृतक के शव का दाह संस्कार नहीं किया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस और प्रशासन के लोग न तो उनसे मिलने पहुंचे और न ही उनलोगों से परिजनों को किसी प्रकार का कोई सहयोग ही मिला है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि अगर हमलोग को मुआवजा के साथ साथ न्याय नहीं मिला तो हमलोग फिर से सड़क जाम करेंगे और प्रदर्शन करते हुए अपने हक की मांग करेंगे।

विज्ञापन


अब तक नहीं आया डीएम का बयान 
 मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा इस मामले को लेकर अब तक सामने नहीं आये हैं। वह इस मामले पर कोई बयान भी नहीं दे रहे हैं। डीएम विजय प्रकाश मीणा घटना के दिन मंगलवार से लेकर आज तक रोज डीएम कार्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन मीडिया के सामने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


डीटीओ का अजीब बयान 
परिवहन एप्प के अनुसार डीएम के गाड़ी का इंश्योरेंस और पल्यूशन कई महीने पहले से ही फेल हो चुका है। इस संबंध में डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव का कहन है कि सरकारी गाड़ी का इंश्योरेंस एक बार ही होता है। उसके बाद गाड़ी के दुघर्टना के बाद सरकार ही उसका वहन करती है। वहीं उन्होंने पॉल्यूशन की बात पर कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ कर रहे डीएम का बचाव 
डीपीआरओ ने कहा कि डीएम उस गाड़ी में मौजूद ही नहीं थे। गाड़ी के सर्विसिंग के लिए पटना जाना था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed