फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: No classes in all coaching classes of Khan sir today, District administration arrived to investigate

Bihar : खान सर की कोचिंग में पहुंच गई जिला प्रशासन की टीम; कर्मियों ने घुमा दिया, बचाव में क्या बोले शिक्षक

Wed, 31 Jul 2024 12:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 31 Jul 2024 12:01 PM IST
सार

जिला प्रशासन की ओर से पटना शहर के कोचिंग संस्थानों की जांच जारी है। इसी क्रम पटना के एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर टीम के साथ खान सर के जीएस रिसर्च सेंटर भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Bihar: No classes in all coaching classes of Khan sir today, District administration arrived to investigate
खान सर के कोचिंग में जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार ही नहीं पूरे देश में मशहूर हो चुके खान सर का कोचिंग आज बंद है। पटना के बोरिंग रोड और भिखना पहाड़ी इलाके में स्थित उनके कोचिंग आज बंद हैं। दरअसल,  दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग हादसे के बाद बिहार सरकार ने पटना समेत सभी जिलों में स्थित कोचिंग सेंटर की जांच का निर्देश दिया था। इसके बाद पटना में जांच के डीएम डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने जांच का निर्देश दिया था। मंगलवार को पटना में कई कोचिंग की जांच की गई। इसमें खान सर का कोचिंग भी शामिल था। बताया गया कि खान का कोचिंग भी तय मानक के अनुरूप नहीं है। बोरिंग रोड स्थित कोचिंग में इंट्री और एग्जिट का एक ही गेट है। खान सर को सारे दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन


13 मिनट बाद खान सर मिलने पहुंचे 
इधर, जिला प्रशासन की ओर से पटना शहर के कोचिंग संस्थानों की जांच जारी है। इधर, पटना के एसडीएम श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर टीम के साथ खान सर के जीएस रिसर्च सेंटर भी पहुंचे थे। पहले खान सर के कर्मचारियों ने एसडीएम को कक्षा दिखाने के नाम पर सीढ़ियों से खूब ऊपर-नीचे करवाया। उनके पहुंचने के 13 मिनट बाद खान सर उनसे मिलने पहुंचे। खान सर ने कहा कि हमारे यहां सबके लिए द्वार खुला है। यहां कोई भी आ और जा सकता है। लेकिन, कृपया क्लास से समय नहीं आए। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। 
विज्ञापन


31 जुलाई तक सभी दस्तावेज दिखाने का दावा किया
इधर, जिला प्रशासन की टीम और पत्रकारों को देख खान सर असहज दिखे। उन्होंने फौरन पत्रकारों को अपने कमरे से बाहर कर दिया। कुछ देर बाद ही एसडीएम भी आ गए। उन्होंने बताया कि खान सर ने कोचिंग के सभी दस्तावेज देने के लिए समय मांगा। उन्होंने 31 जुलाई तक सभी दस्तावेज दिखाने का दावा किया है। वहीं एसडीएम ने कहा कि पिछले 24 घंटे में हमलोग 30 से अधिक कोचिंग के जांच किए। पता चला कि बहुत कम जगह में ज्यादा छात्रों को बैठाया जा रहा है। इतना ही नहीं कई कोचिंग का तो निंबध्न भी नहीं है। जो नियम का पालन नहीं करेंगे उनपर कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed