फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Nitish upset over Chief Secretary in BPSC vacant post of three members, fill them in five days

Bihar : अब BPSC के कार्यक्रम में मुख्य सचिव पर नीतीश खफा, बोले- सदस्यों के आधे पद खाली क्यों, 5 दिन में भरिए

Sat, 01 Apr 2023 01:27 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 01 Apr 2023 01:27 PM IST
सार

BPSC member post vacancy : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को इसके लिए जमकर झाड़ लगाई। कहा कि सदस्यों के आधे पद खाली हैं। पांच दिन में भरिए।

विज्ञापन
Bihar : Nitish upset over Chief Secretary in BPSC vacant post of three members, fill them in five days
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीपीएससी के 75वें वर्षगांठ पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खाली पदों को लेकर एक बार फिर नाराजगी दिखाई है। मुख्यमंत्री बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 75वीं वर्षगांठ पर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को इसके लिए जमकर झाड़ लगाई। उन्होंने कहा कि "अभी चीफ सेक्रेट्री का लंबा-चौड़ा भाषण देख रहे थे। चीफ सेक्रेट्री साहब...खाली भाषण नहीं। बहुत तकलीफ हुआ कि 23 साल से एक अध्यक्ष के साथ छह पद का प्रावधान है, लेकिन सदस्यों के तीन पद खाली हैं। यह तो नहीं होना चाहिए। आपके पूजा-पाठ (ईद) में अभी समय है। पांच दिन के अंदर सभी तीन पद भरिए।" इससे पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस दिवस पर इसी तरह खाली पदों को लेकर जमकर झाड़ लगाई थी।

विज्ञापन


अब 45,892 की नियुक्ति का जिम्मा दिया है
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग 1 अप्रैल 1949 को अस्तित्व में आया और 1 मार्च 1951 को रांची से पटना आया। पहले तो यहां एक अध्यक्ष के साथ 10 सदस्यों का प्रावधान था। फिर झारखंड के अलग होने के बाद  अध्यक्ष के साथ छह सदस्यों की व्यवस्था रही। मुख्यमंत्री ने अचरज से कहा- “आज आए तो देखा कि अध्यक्ष के साथ तीन सदस्य ही हैं। पूछा तो पता चला कि कुछ लोग रिटायर कर गए। जब छह सदस्यों का पद है तो होना ही चाहिए। इन्हें (BPSC) को कितनी बड़ी जिम्मेदारी दी है हमने। जहां 18 साल से 24,301 नियुक्ति हुई थी, वहां इस बार 45,892 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इनका ही पद खाली रहेगा तो काम कैसे होगा?”
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किसकी कैसे-क्यों लगाई क्लास, पढ़िए
मुख्यमंत्री ने खाली पदों को लेकर गुस्से का इजहार किया। उन्होंने कहा- “इसमें तो ऐसा नहीं होना चाहिए। पहले तो हमलोग बराबर देखते रहते थे। तुरंत मनोनयन कराइए। पांच दिनों के अंदर कराइए। अभी चीफ सेक्रेट्री का लंबा-चौड़ा भाषण देख रहे थे। वह तो अपनी कहानी बता रहे थे। देखते क्यों नहीं है? तकलीफ हुआ है। यह सब देखते नहीं है। पांच दिन के अंदर कराइए। अभी तो आपके पूजा-पाठ (ईद) में देरी है न। तब तक पांच दिन के अंदर यह नियुक्तियां कीजिए।" इसके बाद मुख्यमंत्री बीपीएससी अध्यक्ष अतुल कुमार की ओर भी मुखातिब हुए, कहा- "अतुल कुमार जी...आपको किस आधार पर, किस सोच के साथ यहां लाए। बहुत उम्मीद से यहां रखे हैं। पहले कौन आते थे, लेकिन जबसे हम आए हैं सीनियर रिटायर आईएएस अफसरों को इसलिए मौका देते हैं कि काम हो। जरा समस्या हो तो कृपा कर मुझे बताइए। इतना बड़ा काम दिए हैं। ठीक से कराइए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed