फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nitish thanks the public for the victory in the Tarapur by-election, targeted the opponents

बिहार: तारापुर उपचुनाव में जीत के लिए नीतीश ने जनता को दिया धन्यवाद, विरोधियों पर साधा निशाना

Wed, 08 Dec 2021 11:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 08 Dec 2021 11:14 PM IST
सार

कुमार ने तारापुर में मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जदयू प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह व पार्टी के प्रति विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री ने किसी विरोधी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन 'हिसाब किताब' की बात कही, जिसके जरिए एनडीए को पराजित करने के प्रयास किए गए थे। 
 

विज्ञापन
Bihar: Nitish thanks the public for the victory in the Tarapur by-election, targeted the opponents
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पिछले माह हुए तारापुर उपचुनाव में अपनी पार्टी जदयू की जीत के लिए जनता को धन्यवाद देने बुधवार को वहां पहुंचे। जनता को धन्यवाद देने के साथ ही उन्होंने हिसाब किताब रखने वाले अपने विरोधियों पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


कुमार ने तारापुर में मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जदयू प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह व पार्टी के प्रति विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री ने किसी विरोधी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन 'हिसाब किताब' की बात कही, जिसके जरिए एनडीए को पराजित करने के प्रयास किए गए थे। 
विज्ञापन


बिहार की तारापुर उन दो विधानसभा सीटों में शामिल है, जहां पिछले माह उपचुनाव हुए थे। नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए खूब हिसाब किताब किए गए, लेकिन इस ऐतिहासिक भूमि की जनता से ऐसे सारे प्रयास विफल कर दिए। इस धरती ने आजादी के आंदोलन में बड़ा योगदान दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू विधायक मेवा लाल चौधरी की कोरोना से मौत के कारण तारापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा था। पार्टी ने अपनी निकटतम आरजेडी के प्रतिद्वंद्वी को मामूली अंतर से हराकर सीट बरकरार रखी।

तारापुर के नतीजों ने सत्तारूढ़ दल के लिए संभावित हार की अटकलों को खारिज कर दिया। जदयू को यहां बहुत सारे जाति समीकरणों से जूझना पड़ा। विपक्षी दल राजद ने वैश्य को मैदान में उतारा था। वैश्य समुदाय पारंपरिक रूप से एनडीए के साथ जुड़ा हुआ था। वहीं कांग्रेस और लोजपा के चिराग पासवान के गुट ने उच्च जाति के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। 

बुधवर को तारापुर में 'जन संवाद' आयोजित किया गया। नीतीश कुमार ने इसमें कहा, 'मैंने चुनाव के दौरान वादा किया था कि मैं आपकी समस्याओं को सुनने और समाधान के साथ वापस आऊंगा। इसलिए, मैं यहां हूं।'


तारापुर के अलावा, जदयू ने आरक्षित कुशेश्वर अस्थान सीट को भी जीत लिया है। यह कांग्रेस और राजद के लिए विवाद का विषय बन गई थी। जिससे दोनों पुराने सहयोगी अलग हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed