फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Nitish Kumar will reach out to the public the party released the mouthpiece JDU alliance in two languages

बिहार: चूक सुधारने में जुटे नीतीश कुमार, 'जदयू संधान' से जनता तक पहुंचाएंगे अपनी बात

Wed, 27 Jan 2021 12:42 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 27 Jan 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Bihar Nitish Kumar will reach out to the public the party released the mouthpiece JDU alliance in two languages
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जारी किया मासिक मुखपत्र ‘जेडीयू संधान’ - फोटो : सोशल मीडिया

अक्टूबर-नवंबर 2020 के दौरान तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का बुरा हाल रहा। चुनाव के आंकड़ों में पिछड़ने के बाद अब जदयू बड़े स्तर पर रणनीति तैयार कर रही है, ताकि पिछली बार हुई चूक को सुधारा जा सके। दरअसल, पार्टी ने अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए मासिक मुखपत्र ‘जदयू संधान’ जारी किया है।

विज्ञापन

जनता के बीच नहीं पहुंची काम की जानकारी 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि उनके कामों की जानकारी जनता के बीच नहीं पहुंच पाई, इसलिए पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न कर सकी। ऐसे में अब पार्टी ने अपना मुखपत्र जारी किया है। हालांकि, पहले नीतीश यही कहते हुए सुने जाते थे कि वह बोलने से अधिक काम करने में विश्वास रखते हैं, लेकिन चुनाव के नतीजों के बाद वह कई मौकों पर कह चुके हैं कि पार्टी के कार्यों की जानकारी जनता के बीच नहीं पहुंच पाई। इससे हुई क्षति की भरपाई अब पार्टी  ‘जेडीयू संधान’ नाम के मासिक मुखपत्र से करने की तैयारी में है। यह मुखपत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित होगा। आने वाले दिनों में इसे मैथिली, अंगिका, भोजपुरी और उर्दू में भी प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम जन तक पहुंचेगी पार्टी की विचारधारा

इस मुखपत्र के हिंदी संस्करण के संपादक डॉ. कुमार वरुण ने बताया कि इस मुखपत्र को पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के लिए निकाला गया है। पार्टी ने दूरदृष्टि रखते हुए यह मुखपत्र जारी किया। मुखपत्र में मौजूद लोक संवाद कोना के जरिये पार्टी और सरकार के बारे में आम लोगों की राय को प्रमुखता दी जाएगी। इसमें संगठन की आने वाली नीतियों के साथ ही बीते समय में क्या खोया-क्या पाया, इसका दस्तावेज भी होगा।

विज्ञापन

समाजवादी और धर्म-निरपेक्ष होगा ‘जेडीयू संधान’

मुखपत्र के अंग्रेजी संस्करण के संपादक कुमार बिमलेन्दु ने कह कि आने वाले दिनों में पार्टी का विस्तार होगा। ऐसे में इस मुखपत्र की जरूरत भी बढ़ेगी। नागालैंड जैसे नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी पार्टी के विस्तार के लिए यह मुखपत्र काम आएगा। उन्होंने कहा, अगर आपने कोई काम किया है तो वह लोगों को पता होना चाहिए। यह मुखपत्र महाराष्ट्र में शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ की तरह ही पार्टी का स्टैंड रखेगा, लेकिन इसमें ‘सामना’ की तरह सनसनीखेज बातें नहीं होंगी। ‘जेडीयू संधान’ समाजवादी और धर्म-निरपेक्ष होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed