फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Nitish Kumar Government School Principal Selling Bora Jute bag Of Mid Day Meal Scheme Video Viral

बिहार: सड़कों पर बोरे बेचते नजर आ रहे सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल, राजद का तंज- बिहारवासी सुशासन से पीड़ित

Mon, 09 Aug 2021 04:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Aug 2021 04:28 PM IST
सार

नीतीश सरकार ने मिड-डे मील योजना के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि उनके क्षेत्र के स्कूल जूट के बोरे बेचें। जिसमें उन्हें खाद्यान्न की आपूर्ति की गई थी।

विज्ञापन
Bihar Nitish Kumar Government School Principal Selling Bora Jute bag Of Mid Day Meal Scheme Video   Viral
बिहार की सड़कों पर बोरे बेचने को मजबूर सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल - फोटो : वीडियो इमेज

विस्तार

बिहार में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के लिए नीतीश सरकार के एक आदेश पर सियासत शुरू हो गई है। सरकार का आदेश है कि मिड-डे-मील के लिए अनाज जिस बोरे में आता है, उसे बेचकर प्रिंसिपल पैसा सरकार को दें। इसके लिए बकायदा सरकार ने रेट भी फिक्स किए हैं। इसके बाद से ही प्रिंसिपल स्कूल में पढ़ाने की बजाय सड़क पर बोरा बेचते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला कटिहार के जिले के कड़वा प्रखंड में। जहां के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल मुहम्मद तमीजुद्दीन हर सुबह अपने सिर पर खाली बोरियों का ढेर लेकर स्थानीय बाजार जाते हैं और उन्हें वहां बेचने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। वीडियो को शेयर करते हुए राजद ने लिखा, 'बिहार के नियोजित शिक्षक मिड-डे मील के अनाज का बोरा बेचते हुए! दरअसल शिक्षकों को 2014-2016 वित्तीय वर्ष का मिड-डे मील अनाज का बोरा 10 रुपए प्रति पीस बेचने का विभागीय आदेश मिला है! रही बात चूहों की तो सुशासन पीड़ित बिहारवासी अरबों का बांध, शराब निगल जाने वाले चूहों की महिमा खूब जानते हैं!'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नीतीश सरकार ने मिड-डे मील योजना के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि उनके क्षेत्र के स्कूल जूट के बोरे बेचें। जिसमें उन्हें खाद्यान्न की आपूर्ति की गई थी। प्रिंसिपल से कहा गया है कि अगर वे जूट के बोरे बेचने और पैसे जमा करने में विफल रहे, तो उन्हें दंडित किया जाएगा। इसलिए पूरे बिहार में कई प्रिंसिपल और शिक्बिषक इस आदेश के विरोध में बोरियों की फेरी लगाने सड़कों पर उतर आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed