फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nitish JDU Cabinet Expansion Live updates, oath ceremony, no any leader from BJP

बिहार: नए आठ मंत्रियों में भाजपा से कोई नहीं, भविष्य में मोदी सरकार में शामिल नहीं होगी जदयू

Sun, 02 Jun 2019 06:08 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 02 Jun 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Nitish JDU Cabinet Expansion Live updates, oath ceremony, no any leader from BJP
JDU Cabinet Expansion - फोटो : ANI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें सारे मंत्री जदयू कोटे से बनाए गए, जबकि भाजपा से किसी नेता को शामिल नहीं किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार में अशोक चौधरी, नीरज कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, श्याम रजक, रामसेवक सिंह, बीमा भारती, संजय झा, नरेंद्र नारायण यादव को जगह दी गई।  

विज्ञापन


विज्ञापन


नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 11.30 बजे शुरू हुआ। राज्यपाल ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार-2 कैबिनेट में जदयू को एक मंत्री पद का प्रस्ताव दिए जाने से नाराज नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार में भागीदारी से मना कर दिया था। ऐसे में नीतीश के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के किसी नेता को जगह नहीं दिए जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि जदयू का कहना है कि भाजपा कोटे के मंत्री पहले ही बनाए जा चुके हैं और हाल में जो पद खाली हुए हैं, वे सभी जदयू कोटे के हैं। 

नीतीश और सुशील मोदी बोले- नो कन्फ्यूजन

कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू कोटे से मंत्री पद खाली थे, इसलिए जदयू नेताओं को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी गई। भाजपा के साथ टकराव जैसा कोई मुद्दा नहीं है, सबकुछ ठीक है। वहीं, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई संशय नहीं है। नीतीश कुमार के साथ चर्चा हुई थी और मुख्यमंत्री ने खाली मंत्री पद भरने के लिए भाजपा को ऑफर दिया था, लेकिन हम इस पर बाद में फैसला लेंगे।
 


इधर, मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होने के सवाल पर जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि जो प्रस्ताव दिया गया था, वह स्वीकार्य नहीं था। इसलिए हमलोगों ने यह निर्णय लिया कि जदयू भविष्य में भी एनडीए केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा नहीं होगी। यह हमारा अंतिम निर्णय है।
 

 

शपथग्रहण में राजद प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे

नीतीश के मंत्रिमंडल में आठ नए मंत्रियों को जोड़े जाने के अलावा पुराने मंत्रियों के विभागों में भी कुछ परिवर्तन हुए हैं। ये है पूरी सूची।




नीतीश कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में विपक्षी दल राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे भी पहुंचे। रामचंद्र पूर्वे ने हालांकि कहा कि नीतीश सरकार से राजद की वैचारिक लड़ाई जारी रहेगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राज्य की जनता के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहेंगे।
 

'मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत समीकरण'

मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए नीतीश कुमार ने पिछड़ों और अति पिछड़ों मतदाताओं के बीच संदेश देने की कोशिश की। आठ नए मंत्रियों में से छह पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग से हैं। बिहार में पिछड़ा और अति पिछड़ों का वोट 50 फीसदी से ज्यादा है और अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जदयू का कहना है कि पार्टी अगले एक साल संगठन पर पूरा फोकस करेगी और पिछड़े समाज के लिए लंबित कामों को पूरा करने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed