{"_id":"5d0ba8e38ebc3e3c4d0e5dc4","slug":"bihar-nia-raids-on-brother-of-former-mla-sunil-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: विधायक रहे बाहुबली नेता के भाई के घर एनआईए का छापा, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: विधायक रहे बाहुबली नेता के भाई के घर एनआईए का छापा, हथियार बरामद
Thu, 20 Jun 2019 09:17 PM IST
अमित मंडल
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
NIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रहे सुनील पांडेय के छोटे भाई संतोष पांडेय के घर से एनआईए ने हथियार बरामद किया है। संतोष पांडेय के पटना स्थित आवास से यह हथियार बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बरामद हथियार एके-47 है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को एनआईए ने संतोष पांडेय और उनके कुछ नजदीकी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीम ने एक साथ पटना, भोजपुर, आरा, बक्सर और डिहरी में ये छापेमारी की। पटना समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में करीब पांच घंटे तक हुई इस छापेमारी के दौरान पटना के पटेल नगर आवास से एनआईए की टीम को हथियार मिले हैं।
संतोष पांडेय के रिश्तेदारों का कहना है कि टीम अपने साथ लाइसेंसी रायफल लेकर गई है। बक्सर के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक ये कार्रवाई एनआईए की टीम कर रही थी। इस कार्रवाई में बक्सर पुलिस के साथ सीआरपीएफ की टीम भी शामिल है। छापेमारी के सबंध में एनआईए की टीम ने कहा कि मामले की जानकारी जांच पूरी होने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि संतोष पांडेय जेडीयू के पूर्व विधायक और लोजपा नेता सुनील पांडेय के भाई हैं। बिहार में हुलास और सुनील पांडेय की गिनती बाहुबलियों के तौर पर होती है।