फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth shot in Patna, fight between 2 parties over platform construction; Patna Police, crime News

Bihar News : पटना में युवक का मर्डर, चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्ष में हुई थी भिड़ंत, एक पक्ष ने की गोलीबारी

Thu, 18 Apr 2024 01:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 18 Apr 2024 01:48 PM IST
सार

चबूतरा निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गया। इसी क्रम में एक पक्ष के लोगों द्वारा जमकर फायरिंग की गई।

विज्ञापन
Bihar News: Youth shot in Patna, fight between 2 parties over platform construction; Patna Police, crime News
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के शाहपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन आननफानन में युवक अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना शाहपुर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शाहपुर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल दानापुर भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवक की गोली मारकर हत्या
घटना की पुष्टि करते हुए शाहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर चार दिन पूर्व विवाद को लेकर बुधवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत
बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व शाहपुर थाना के दियारा स्थित मखदुमपुर गांव में दलित युवकों के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई थी। इसी क्रम में मखदुमपुर गांव में ही बुधवार की देर रात वहां चबूतरा निर्माण का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि चबूतरा निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गया। इसी क्रम में एक पक्ष के लोगों के द्वारा जमकर फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में मखदुमपुर गांव के युवक को गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मखदुमपुर निवासी विक्रम कुमार 19 वर्ष के रूप में हुई है। शाहपुर थाना प्रभारी मनीष आनंद ने बताया कि विक्रम कुमार गुजरात के एक कंपनी में काम किया करता था। अभी कुछ दिन पूर्व वह अपने गांव छुट्टी मनाने पहुंचा था। इसी क्रम में बुधवार की देर रात हुई गोलीबारी का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed