फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth shot dead in Patna, Bihar police engaged in investigation.

Bihar News : अपराधियों ने युवक को गोलीमार की हत्या, पुलिस बता रही आपसी विवाद

Sun, 24 Mar 2024 07:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 24 Mar 2024 07:55 PM IST
सार

Bihar : होलिकादहन से पहले अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया। स्थानीय लोग आननफानन में उसे अस्पताल ले गये लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Youth shot dead in Patna, Bihar police engaged in investigation.
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आज होलिका दहन है और इस बीच अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला बरियारपुर गांव की है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बख्तियारपुर थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है।

विज्ञापन


आपसी विवाद में मारी गोली
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि चंपापुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने राम राय के पुत्र राजेश कुमार (30) को गोली मार दी। गोली लगते ही राजेश कुमार जमीन पर गिरकर छटपटाना लगा। इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये और घायल राजेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच रास्ते में ही राजेश कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन


पांच लोगों को बनाया नामजद आरोपी 
घटना के संबंध में बख्तियारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक युवक खेती करता था। उन्होंने बताया कि राजेश कुमार के परिजनों ने पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस नामजद अभियुक्त की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा करते हुए कहा है कि सभी नामजद अभियुक्त को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed