{"_id":"66bf3510efe910feb4013bac","slug":"bihar-news-youth-murdered-in-patna-was-coming-from-saguna-turn-criminals-shot-him-patna-police-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या; सगुना मोड़ की ओर से आ रहा था, अपराधियों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या; सगुना मोड़ की ओर से आ रहा था, अपराधियों ने मारी गोली
Fri, 16 Aug 2024 04:46 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 16 Aug 2024 04:46 PM IST
सार
Patna Crime News: गोली लगते ही राम कुमार जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
युवक की गोली मार कर हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में अपराध चरम पर है। पटना सिटी में गुरुवार देर शाम युवक की हत्या के बाद अब दानापुर इलाके में खूनी खेल खेला गया है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी। युवक बाइक के पीछे बैठक कर सगुना मोड़ की ओर से आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने कुछ दूर तक पीछा किया। इसके बाद गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर गया। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते, तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
हत्यारों की तलाश कर रही पुलिस
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की तलाश में जुट गई है। हत्या के कारणों का पुलिस को पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सीतामढ़ी का रहने वाला था
इस मामले में दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि दानापुर थाना इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सीतामढ़ी के डुमरा निवासी राम प्रवेश राय के पुत्र राम कुमार (35) के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। वह सगुना मोड की ओर बाइक से पीछे बैठकर आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगते ही राम कुमार जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग जब तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। राम कुमार के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रहा है।
विज्ञापन