फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in Gopalganj, criminals threw the dead body in the pond; Police suspects 3 friends

Bihar News : गोपालगंज में युवक की हत्या, अपराधियों ने लाश को तालाब में फेंका; तीन दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे

Sat, 03 Aug 2024 08:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Aug 2024 08:29 AM IST
सार

Gopalganj News: पुलिस का कहना है कि युवक की लाश तालाब से बरामद हुई है। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in Gopalganj, criminals threw the dead body in the pond; Police suspects 3 friends
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के कटेया थाने के सेमरिया गांव निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उसके तीन दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद अहिरौली गांव के एक तालाब में उसकी लाश मिली। परिजनों ने मृतक के दोस्ताें पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान पंचदेवरी प्रखंड के सेमरिया गांव निवासी रविन्द्र राय के 23 वर्षीय पिपुल राय के रूप में की गयी है। घटना के बाद से मृतक के तीनों दोस्त फरार हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।

विज्ञापन


घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे तीन दोस्त
बताया जाता है कि पिपुल राय दिल्ली से गुवाहाटी तक के लिए ट्रक चलाता था। विगत एक माह से घर पर ही रहता था।  शुक्रवार की दोपहर में दो बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त पहुंचे और अपने साथ पिपुल राय को बुलाकर ले गये। शाम होने पर उनके मोबाइल से एक युवक ने कॉल किया और कहा कि पिपुल राय तेतरिया गांव के पास नहर में गिर गये हैं। परिजन तेतरिया में नहर के पास पहुंचे तो कुछ नहीं मिला। परिजनों ने कॉल किया, तो उसने अहिरौली गांव के पास तालाब में पिपुल राय के गिरे होने की जानकारी दी। परिजन जब अहिरौली गांव के पास पहुंचे तो पिपुल राय का शव पड़ा हुआ था और उसके सीने पर मोबाइल रखा हुआ था। मोबाइल में पानी नहीं घुसा था और उसी के मोबाइल से कॉल भी किया गया था इसी बात पर परिजनों को शक होने लगा। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से पिपुल राय को पंचदेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


साक्ष्य छिपाने के लिए तालाब में शव को लाकर फेंक दिया
इधर, घटना की सूचना कटेया थाने की पुलिस को दी गयी। मामले की जानकारी मिलते ही कटेया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। पिपुल दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए टेक्निकल साक्ष्य इकट्ठा करने के साथ जांच शुरू कर दी है। टेक्निकल जांच में मृतक के मोबाइल फोन का सीडीआर और कॉल डिटेल निकाला जा रहा है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई। परिजनों से एफआइआर दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत भी मांगी गयी है। पिपुल राय की मौत के बाद परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की मां रेणु देवी ने कहा कि उसके तीनों दोस्त बाइक से दरवाजे पर पहुंचे थे और बुलाकर अपने साथ ले गये। हत्या करने के बाद पुलिस से बचने के लिए और साक्ष्य छिपाने के लिए तालाब में शव को लाकर फेंक दिया। कटेया थाने की पुलिस तीनों दोस्तों की बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed