फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered in broad daylight in Patna, criminals shot him; Police engaged in investigation

Bihar News : पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, सबसे व्यस्त इलाके में अपराधियों ने मार दी गोली

Sun, 19 May 2024 03:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 May 2024 03:45 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवक की पहचान अब तक नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered in broad daylight in Patna, criminals shot him; Police engaged in investigation
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। जैसे ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे, युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद अपराधी फरार हो गया। यह मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के लंगर टोली मोड़ इलाके का है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा मिला है।

विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों का कहना है कि आचार संहिता के दौरान पटना के सबसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हत्या से लोग दहशत में हैं। ऐसा लगा रहा है कि अपराधियों में पुलिस दशहत खत्म हो गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और हत्यारे की गिरफ्तारी करे। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है जिस युवक की हत्या हुई है, वह अपराधी प्रवृति का था। कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके में संगीन अपराध के मामले में जेल भी जा चुका है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed