फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth dies in Patna accident, he was crossing the road, crushed by truck; ruckus in protest

Bihar News : भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क पार कर रहा था, ट्रक ने कुचला; विरोध में बवाल

Fri, 09 Feb 2024 05:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 09 Feb 2024 05:39 PM IST
सार

दशरथ मांझी यारपुर से अपने ससुराल जा रहा था। राजा बाजार के रूपसपुर थाना क्षेत्र के नजदीक चूल्हा चक गांव के पास सड़क पार करने के क्रम में अचानक तेज रफ्तार से आ रही हाईवे की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Bihar News: Youth dies in Patna accident, he was crossing the road, crushed by truck; ruckus in protest
गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के चूल्हाई चक के नजदीक शुक्रवार को तेज रफ्तार से आ रही हाईवा (ट्रक) ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल डाला। इस हादसे में युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस बीच हाईवा का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच लोगों ने हाईवा में आग लगा दी। देखते ही देखते हाईवा धू-धूकर जलने लगा।

विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया
घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। जब वह नहीं मानें ताे पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है और छानबीन शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान यारपुर निवासी दशरथ मांझी 25 वर्ष के रूप में की गई है। वह शुक्रवार को रूपसपुर स्थित चूल्हाई चक गांव में अपने ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन


लोगों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया
बताया जा रहा है कि दशरथ मांझी यारपुर से अपने ससुराल जा रहा था। राजा बाजार के रूपसपुर थाना क्षेत्र के नजदीक चूल्हा चक गांव के पास सड़क पार करने के क्रम में अचानक तेज रफ्तार से आ रही हाईवे की चपेट में आ गया। इस हादसे में दशरथ मांझी की मौत घटना स्थल पड़ी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चूल्हाई चक गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क जमकर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया प्रदर्शन कर रहे लोग सरकार से मुआवजा की मांग कर रहे थे इस बीच घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गुस्सा आए लोगों ने इस बीच हाईवा गाड़ी में आग लगा दी। आग लगते ही गाड़ी धू-धूकर जलने लगर। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed