फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth dies in Muzaffarpur, dead body found hanging from a tree, suicide, crime news in Hindi

Bihar News : पत्नी मायके से लौटकर नहीं आई तो पति ने कर लिया सुसाइड, पेड़ से झूलती मिली लाश

Sun, 17 Sep 2023 04:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Sep 2023 04:39 PM IST
सार

Muzaffarpur News : परिजनों का कहना है कि शनिवार रात हाशिम अपने बेटे को लेकर आत्महत्या करने जा रहा था। उस वक्त उसे पकड़ लिया और बचाकर घर ले आए। इसके बाद वह फिर से छिपकर अकेला निकल गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Youth dies in Muzaffarpur, dead body found hanging from a tree, suicide, crime news in Hindi
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक युवक की पेड़ से झूलती हुई लाश मिली है। परिजनों का कहना है कि पत्नी मायके से लौटकर नहीं आ रही थी, इसीलिए उसने पेड़ से लटक कर सुसाइड कर लिया। रविवार दोपहर उसकी लाश पेड़ से झूलती मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कांटी थाना क्षेत्र इलाके की है। मृत युवक की पहचान मो. हाशिम के रूप में हुई।

विज्ञापन


बीमारी से हुई थी पहली पत्नी की मौत
परिजनों का कहना है कि हाशिम साइकिल दुकानदार था। पुरानी कांटी चौक पर उसकी दुकान थी। वह दो शादियां कर चुका था। एक पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी पुरानी कांटी चौक पर दुकान था। उसकी पहली पत्नी रूबी खातून की पूर्व में ही मौत हो गई थी। उसे किडनी की बीमारी थी। पिछले साल उसकी मृत्यु हो गई। उससे हाशिम को एक बेटा हुआ था। जिसका नाम रुस्तम है। वह अभी 12 साल का है। इसके बाद उसने दूसरी शादी की।
विज्ञापन


6 माह पहले दूसरी शादी कर ली थी 
परिजनों का कहना है कि दूसरी पत्नी शमीला खातून है। पहली पत्नी के मृत्यु के करीब 6 महीने बाद उसने शादी कर ली थी। शादी के बाद पत्नी मायके चली गई। वह उसे बराबर आने को कहता था। लेकिन, वह नहीं आ रही थी। उसे लगता था कि घरवाले दूसरी पत्नी के खिलाफ हैं। परिवार के लोगों की वजह से पत्नी नहीं आ रही। इसको लेकर वह घर में लड़ाई भी करता था। शनिवार रात वह अपने बेटे को लेकर आत्महत्या करने जा रहा था। हालांकि, परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और बचाकर घर ले आए। इसके बाद वह फिर से छिपकर अकेला निकल गया। सुबह हुआ तो पता चला कि घर से कुछ दूर पर पेड़ से उसकी लाश लटक रही थी। उसने गमछे के फंदे से लटक कर जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed