फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth dies in Bhojpur; Went to work in the hot sun; heat, hot wind, heat wave; Bihar weather

Heat Stroke : कड़ी धूप में काम करने गए युवक की लाश मिली, परिजन बोले- लू लगने से हुई मौत; पढ़िए पूरी खबर...

Sat, 20 Apr 2024 05:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Apr 2024 05:21 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि युवक तेज धूप में काम करने के लिए खेत गया था। वापस नहीं लौटा। लू लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Youth dies in Bhojpur; Went to work in the hot sun; heat, hot wind, heat wave; Bihar weather
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के कई जिलों में गर्म हवा चल रही है। लोग गर्मी से परेशान हैं। पारा झुलसाने लगा है। भोजपुर में युवक की लाश मिली है। परिजनों का कहना है कि युवक तेज धूप में काम करने के लिए खेत गया था। वापस नहीं लौटा। लू लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, डॉक्टर मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर रहे। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन


घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधघाट गांव में शनिवार की सुबह एक दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव बरामद हुआ। उसका शव गांव में ही स्थित बधार से शनिवार की सुबह बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव निवासी जंगली बिंद का 40 वर्षीय पुत्र संजय बिंद के रूप में हुई। छोटे भाई कुंदन बिंद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे घर से खेत में जाने के लिए निकला था। खेत में जाने के बाद पूरा दिन खेत में ही था। परिजनों ने दावा किया कि लू लगने के कारण वह बधार में गिर गए। काफी रात हो जाने के बाद परिजनों ने सोचा कि वह घर पर आकर सो गया होगा। इसी बीच शनिवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीण बधार की ओर गए तो उन्होंने संजय का शव को वहां पड़ा देखा। इसके बाद उनके द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। 
विज्ञापन


42 डिग्री तक पहुंच गया पारा
इधर, सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। सदर अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो हुआ है, हालांकि परिजन लू लगने की बात कह रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं आरा शहर में लगातार गर्म हवा चल रही है। जिले में शनिवार को 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी और लू से ऐसे करें बचाव
इस खबर से सभी लोगों अलर्ट हो जाना चाहिए। तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए। अगर निकलते ही हैं तो 10 मिनट पहले पर्याप्त पानी पी लें। डॉक्टरों का कहना है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर न जाएं। दही और सत्तू खाएं। जरूरी काम से जाना पड़े तो सिर पर गमछा, टोपी या छाता लगाएं। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर व गर्दन पर रखें, अधिक श्रम से बचें। जितनी बार हो सके पानी पीएं, प्यास न लगे तो भी पानी पीते रहें। गर्मी से बचाव के लिए लोग सतर्क रहें। तापमान बढ़ रहा है। शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed