फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth arrested at Patna Beur jail gate; He was carrying liquor inside a milk container.

Bihar News : बेऊर जेल गेट पर युवक गिरफ्तार; दूध की बोलत में शराब भरकर अंदर ले जा रहा था, जांच में पकड़ाया

Sun, 17 Mar 2024 04:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Mar 2024 04:01 PM IST
सार

घटना के बाद पटना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की बोतलें वह किसके इशारे पर जेल के अंदर पहचाने आया था।
 

विज्ञापन
Bihar News: Youth arrested at Patna Beur jail gate; He was carrying liquor inside a milk container.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बेऊर जेल प्रशासन ने युवक को गिरफ्तार किया है। वह रविवार को दूध की बोतलों में शराब भरकर जेल के अंदर भेजने का प्रयास कर रहा था। उसके पास से चार बोतल शराब भी जब्त की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की बोतलें वह किसके इशारे पर जेल के अंदर पहचाने आया था।

विज्ञापन


बोतल में दूध की जगह शराब मिली
बताया जा रहा है कि रविवार को पटना के बेउर जेल में जेल के अंदर बंद कैदी से एक युवक मिलने पहुंचा था। जैसे वह कैदी से मिलने के लिए पर्चा कटवाने पहुंचा उसके पास थैला में चार बोतलें थी। जब जेल प्रशासन द्वारा उसके थैले की जांच की गई तो उसने बताया कि थैला में दूध की बोतलें है। जब उस बोतल की जांच की गई तो शराब पाई गई। इस आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद जेल प्रशासन ने गिरफ्तार युवक को बेऊर थाने के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पूरे जेल में रेड अलर्ट घोषित किया गया
इस मामले को लेकर बेउर जेल के अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता को लेकर पूरे जेल में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। आज रामकृष्ण नगर का एक युवक शिवम कुमार रविवार को एक कैदी से मिलने पहुंचा था। शक के आधार पर जब उसके थैले की जांच की गई तो उसके थैले में दूध की बोतल में शराब भरी हुई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से तीन पैकेट सिगरेट बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्तार युवक से यह पता लग रही है कि वह बेउर जेल के अंदर किस कैदी को शराब पहुंचाने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed