{"_id":"6502986818ffa2e67707b6fc","slug":"bihar-news-young-man-shot-by-criminals-in-patna-admitted-to-hospital-bihar-police-crime-news-in-hindi-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में अपराधियों ने युवक को मार दी गोली, अस्पताल में भर्ती; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में अपराधियों ने युवक को मार दी गोली, अस्पताल में भर्ती; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Thu, 14 Sep 2023 10:51 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:51 AM IST
सार
फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खाने में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को एक गोली बांह के बगल में पीठ के नजदीक लगी है।
विज्ञापन
पीएमसीएच में धायल युवक का इलाज चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के फतुहा में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खाने में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को एक गोली बांह के बगल में पीठ के नजदीक लगी है।
विज्ञापन
पीठ में लगी गोली
घायल युवक की पहचान पटना खुसरूपुर के बीकापुर का निवासी निरंजन कुमार (20) के रूप में की गई। बताया जाता है कि वह गुरुवार की सुबह वह स्टेशन रोड के ज्ञानदीप स्कूल के नजदीक वाई-फाई लगाने का काम कर रहा है। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने निरंजन कुमार पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि गोली निरंजन कुमार के बांह को छूते हुए पीठ में लग गई। गोली लगते ही निरंजन कुमार वहीं गिरकर छटपटाना लगा। अपराधी से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
छानबीन में जुटी पुलिस
इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल निरंजन कुमार को इलाज के लिए फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की स्थिति ठीक-ठाक है। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को कंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस वहां उपस्थित आसपास के लोगों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन