Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Young man murdered in love affair weapon snatching Video viral bhojpur bihar police

Bihar News : प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, हथियार छीनने का वीडियो वायरल; 72 घण्टे में 8 को मारी गोली

Fri, 31 Jan 2025 06:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 31 Jan 2025 06:00 AM IST
सार

Bihar : राजधानी से सटे एक जिले में 72 घंटे के अंदर अपराधियों ने बैक टू बैक कुल 8 लोगों को गोली मारी है। इस गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह जख्मी हैं। हालांकि पुलिस कार्रवाई करने का भी दावा कर रही है।  

विज्ञापन
Bihar News : Young man murdered in love affair weapon snatching Video viral bhojpur bihar police
पुलिस के खिलाफ आक्रोश ऐसा कि पुलिस से महिला छिनने लगी रायफल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजपुर में 72 घंटे के अंदर हथियार बंद अपराधियों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बैक टू बैक कुल 8 लोगों को गोली मारी है। इस गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। उन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि तीन दिनों से हो रही लगातार हो रही इस गोलीबारी की घटना पर भोजपुर एसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चुस्ती बरतते हुए सभी कांडों का उद्भेदन किया जा रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को कोईलवर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में हुई एक युवक की हत्या के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान बवाल मचा रहे लोगों ने पुलिसकर्मी की राइफल छिनने की भी असफल कोशिश की गई।.हालांकि वरीय अधिकारियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर गुस्साए लोगों को किसी तरह से शांत कराया और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी गई।
विज्ञापन


दरअसल गोलीबारी की सबसे पहली घटना मंगलवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में घटित हुई, जिसमें एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। दूसरी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिअरुआ गांव में हुई, जहां बच्चों के विवाद में हथियार से लैस बदमाशों ने एक युवक के मुंह में गोली मारकर जख्मी कर दिया। तीसरी घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा बांध के पास हुई, जहां पूर्व सरपंच और मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार को भी अपराधी नहीं रूके और लगातार खुनी वारदात को अंजाम देते रहे। इस दौरान पांचवीं घटना बहोरपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां बदमाशों ने चाचा भतीजे को एक साथ गोली मारकर घायल कर दिया। छठा मामला नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़िया में हुई, जिसमें अपराधियों ने बैलून सजाने वाले एक कारीगर को गोली मारकर घायल कर दिया। सातवां मामला हसन बाजार के नारायणपुर थाना क्षेत्र में हुई है, जिसमें बकाया 5 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद में प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। 

इधर अपराधियों ने आज फिर से खुनी वारदात की 8 वीं घटना को अंजाम उस वक्त दिया, जब कोईलवर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में इंदिरा आवास का बकाया भुगतान के बारे में पता करने ब्लॉक गए एक युवक की रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि घटना को अंजाम किसने और क्यों दिया,यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया। इस खूनी वारदात के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गये। इसी दौरान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते हीई परिजन भड़क गये और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। आक्रोशित परिजनों पुलिसकर्मी की राइफल छिनने लगे, लेकिन समय रहते वरीय अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर गुस्साए लोगों को किसी तरह शांत कराया। मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 निवासी देवकुमार उर्फ डमडम राय का पुत्र रोहित कुमार राय था। वह मजदूरी करता था। मृतक के पिता देव कुमार उर्फ डमडम राय ने बताया कि उनका बेटा इंदिरा आवास के बकाया भुगतान राशि के बारे में पता लगाने के लिए कोईलवर ब्लॉक गया हुआ था। इसी बीच किसी ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी।   घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।


बहरहाल 72 घंटे के अंदर 8 लोगों को गोली मारे जाने की घटना के संबंध में भोजपुर एसपी मिस्टर राज का कहना है कि कोईलवर थाना क्षेत्र में आज जो हत्या हुई है,वह लड़की से अवैध संबंध के विरोध में की गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन दिनों के भीतर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर कहा कि जो भी घटनाएं हुई है,उन सभी घटनाओं में कार्रवाई की गई है और इसमें शामिल बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है.चाहे वो कोईलवर का धर्मेंद्र हत्याकांड हो, इसमें करिया महतो को गिरफ्तार किया गया है। लगातार कार्रवाई हो रही है। सभी घटना एक दूसरे से कनेक्ट नहीं हैं। यह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुआ है। हम लोग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चुस्ती बरत रहे हैं और सभी कांडों का उद्भेदन के साथ हो रही इन घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed