फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Young man murdered for love of cousin sister-in-law in banka, illicit relationship bihar police

Bihar News : चचेरी भाभी के प्रेम में युवक की गई जान, अवैध संबंधों में बन रहा था दीवार

Mon, 20 May 2024 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 20 May 2024 03:00 AM IST
सार

Bihar : युवक 2 दिन से लापता था। शनिवार को उसके पिता ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। अब उसकी लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि मुखिया ने उनके बेटे की हत्या करवाई है और पहचान छुपाने के लिए पत्थर से चेहरा खराब कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Young man murdered for love of cousin sister-in-law in banka, illicit relationship bihar police
जांच में जुटी पुलिस और सुनील कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बांका में पुलिस ने एक युवक के शव को मंदार पहाड़ी के झाड़ी से बरामद किया। शव की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के  महेशा डीह निवासी सुनील कुमार के रूप में की गई है। 

विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि सुनील कुमार शुक्रवार से ही लापता था। शनिवार को उसके पिता घनश्याम मंडल ने अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों का कहना है कि पहचान छुपाने के लिए पत्थर से मार चेहरा खराब करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद, शव को गायब कर दिया गया था।
विज्ञापन


अवैध संबंध में हुआ मर्डर 
इस संबंध में एसडीपीओ विपिन बिहारी का कहना है कि एक पंचायत प्रतिनिधि का गांव की एक महिला से अवैध संबंध स्थापित हो गया था। महिला का संबंध किराना दुकानदार से भी था। महिला युवक की चचेरी भाभी लगती थी। युवक पर आरोप है कि वह पंचायत प्रतिनिधि और उस महिला का अश्लील वीडियो, ऑडियो बनाकर उनके संबंधों के बारे में उजागर करने की धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि इसी कारण दुकानदार को महिला ने पहले बुलाया इसके बाद मंदार पहाड़ी की तरफ ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
मृतक के पिता ने पंचायत के मुखिया बंटी मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ही मेरे पुत्र की हत्या करवाई है। मृतक दो भाई थे। बड़ा भाई प्रतियोगिता परीक्षा का तैयारी करता है, जबकि छोटा भाई किराना स्टोर चलाता था। घटना के संबंध में बांका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि मामले का उद्भेदना कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed