फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Woman robbed of Rs 30,000 in Kishanganj

Bihar News: किशनगंज में महिला से 30 हजार रुपये की लूट, डे मार्केट ओवर ब्रिज की घटना, टाउन पुलिस जांच में जुटी

Thu, 01 Feb 2024 01:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 01:56 PM IST
सार

बिहार के किशनगंज में एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 30 हजार रुपये की लूट की है। घटना डे मार्केट ओवर ब्रिज की है। फिलहाल, टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News Woman robbed of Rs 30,000 in Kishanganj
आदर्श थाना, किशनगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र स्थित डे मार्केट ओवर ब्रिज से बाइक सवार अपराधी एक महिला से रुपये का थैला छीनकर फरार हो गए, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


मालूम हो कि महिला पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही थी। उसी दौरान ओवर ब्रिज के निकट अपराधियों ने महिला को अपना शिकार बना लिया। छिनतई के बाद महिला दहाड़ मार कर रोने लगी, जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई और सभी अपराधियों को कोसते दिखे।
विज्ञापन




पीड़ित महिला ने बताया कि वो 30 हजार रुपये लेकर घर जा रही थी। शहर के मछमारा की रहने वाली है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ थाना ले गई, जहां महिला के द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed