{"_id":"65bb55a513eb5340a503fb88","slug":"bihar-news-woman-robbed-of-rs-30-000-in-kishanganj-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: किशनगंज में महिला से 30 हजार रुपये की लूट, डे मार्केट ओवर ब्रिज की घटना, टाउन पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: किशनगंज में महिला से 30 हजार रुपये की लूट, डे मार्केट ओवर ब्रिज की घटना, टाउन पुलिस जांच में जुटी
Thu, 01 Feb 2024 01:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:56 PM IST
सार
बिहार के किशनगंज में एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 30 हजार रुपये की लूट की है। घटना डे मार्केट ओवर ब्रिज की है। फिलहाल, टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आदर्श थाना, किशनगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र स्थित डे मार्केट ओवर ब्रिज से बाइक सवार अपराधी एक महिला से रुपये का थैला छीनकर फरार हो गए, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मालूम हो कि महिला पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही थी। उसी दौरान ओवर ब्रिज के निकट अपराधियों ने महिला को अपना शिकार बना लिया। छिनतई के बाद महिला दहाड़ मार कर रोने लगी, जिससे मौके पर भारी भीड़ जुट गई और सभी अपराधियों को कोसते दिखे।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि वो 30 हजार रुपये लेकर घर जा रही थी। शहर के मछमारा की रहने वाली है। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ थाना ले गई, जहां महिला के द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन