{"_id":"64fb15802614ddadbd0186fb","slug":"bihar-news-woman-raped-in-bettiah-village-youth-kidnapped-and-took-her-to-bansbari-tied-hands-and-feet-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बेतिया में महिला का रेप, गांव का युवक अगवा कर बांसबाड़ी ले गया, हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बेतिया में महिला का रेप, गांव का युवक अगवा कर बांसबाड़ी ले गया, हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की
Fri, 08 Sep 2023 06:07 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 08 Sep 2023 06:07 PM IST
सार
महिला ने पुलिस को बताया है कि वह घर से दालान में दीप जलाने के लिए निकली थी। दीप जलाकर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में राहुल कुमार उसे पीछे से पकड़ लिया। मुंह दबाकर कुछ दूरी पर स्थित बांसबाड़ी में ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
बेतिया में एक महिला के साथ रेप हुआ है। उसके गांव के ही युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला अपने दालान में दीप जलाने गई थी। वापसी के दौरान गांव के एक युवक ने महिला को बांसबाड़ी में ले जाकर गंदा काम किया। घटना के बाद महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया
पीड़िता ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानेदार राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि महिला के शिकायत पर राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, पुलिस की दबिश पर आरोपी ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी
इधर, महिला ने पुलिस को बताया है कि वह 26 अगस्त को घर से दालान में दीप जलाने के लिए निकली थी। दीप जलाकर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में राहुल कुमार उसे पीछे से पकड़ लिया। मुंह दबाकर कुछ दूरी पर स्थित बांसबाड़ी में ले गया। वहां हाथ और पैर उसी के दुपट्टा से बांधकर उसका रेप किया। इस दौरान वह शोर की लेकिन तेज वर्षा की वजह से उसकी आवाज कोई नहीं सुन सका। घटना को अंजाम देने के बाद केस मुकदमा करने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दिया और फरार हो गया। इसके बाद किसी तरह वह अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन