फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman police officer shot in Kaimur; condition critical, criminals did this

Bihar: कैमूर में महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली; पति के साथ स्टेशन जा रही थी, रास्ते में अपराधियों ने ऐसा किया

Sun, 15 Jun 2025 09:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 15 Jun 2025 09:24 AM IST
सार

Bihar Police: महिला सिपाही अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन जा रही थी। वहां से मधेपुरा जाने वाली थी। लेकिन, रास्ते में अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद ऐसा हुआ...

विज्ञापन
Bihar News: Woman police officer shot in Kaimur; condition critical, criminals did this
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला पुलिसकर्मी को गोली मार दी। घायल पुलिसकर्मी को भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि महिला पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर मधेपुरा जाने के लिए कुदरा से ट्रेन पकड़ने के लिए अपने पति के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन जा रही थी, तभी बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी। घायल महिला पुलिसकर्मी सरिता कुमारी कुदरा में किराए के मकान में रहती थी। वह भीतरी बांध करमचट थाना की निवासी थीं।
विज्ञापन

आपत्तिजनक हालत में दिखे पूर्व मुखिया को एक-दूसरे का कार्यकर्ता बता रहे भाजपा-राजद के नेता; जानिए, मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ में फंसी हुई है गोली

परिजनों ने बताया कि वह अपने ड्यूटी पर मधेपुरा जा रही थीं और कुदरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थीं, तभी अपराधियों ने उन पर गोली चलाई और फरार हो गए। भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर शाहिल राज ने बताया कि एक महिला पुलिसकर्मी आई थीं, जिन्हें गोली लगी थी। गोली पीठ में फंसी हुई है और एक्स-रे रिपोर्ट भी आई है। मामला गंभीर है, इसलिए उन्हें बनारस रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed