फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman murdered in Gopalganj; The dead body was cut into pieces and thrown away, Bihar Crime News

Bihar News : गोपालगंज में महिला की निर्मम हत्या; लाश को कई टुकड़ों में काटकर फेंका, सिर भी गायब

Sun, 04 Feb 2024 05:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 04 Feb 2024 05:55 PM IST
सार

एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना की जांच और उद्भेदन कर हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman murdered in Gopalganj; The dead body was cut into pieces and thrown away, Bihar Crime News
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सलेपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कई टुकड़ों में काट कर झाड़ियों में फेंक दिया। दिल को झकझोर देनेवाली घटना सलेपुर गांव की है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है।
विज्ञापन

 

बताया जाता है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सलेपुर गांव के दियर में काली मंदिर के पास ग्रामीणों ने महिला का सिर कटा हुआ शव को देखा। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। महम्मदपुर थाने की पुलिस और सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिए है। पुलिस ने महिला की कटी सिर और शरीर के दूसरे भाग को इक्कठा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है।

विज्ञापन

 

एसआईटी की टीम ने जांच शुरू कर दी

वहीं, इस घटना की विधिवत जांच के लिए पटना से फॉरेंसिक जांच टीम बुलाई गयी है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना की जांच और उद्भेदन कर हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास के जिलों की पुलिस से मृतक की शिनाख्त के लिए मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला की हत्या के पहले मारपीट की आशंका

जांच कर रही पुलिस की माने तो घटनास्थल पर कई साक्ष्य मिले हैं, जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि अपराधी एक से अधिक की संख्या में होंगे और हत्या से पहले महिला के साथ मारपीट भी हुई होगी। पुलिस का कहना है कि महिला सीमावर्ती जिला मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीवान या छपरा, बेतिया या यूपी की देवरिया, कुशीनगर की हो सकती है। इसलिए पुलिस ने सीमावर्ती जिलों और यूपी के आधा दर्जन थानों में मृतक की पहचान के लिए तस्वीर भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed