फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman murdered in Begusarai, criminals put the body in a sack and threw it in a pit: Bihar Police

Bihar News: बेगूसराय में महिला की निर्मम हत्या, अपराधियों ने लाश बोरे में डालकर गड्ढे में फेंक दिया

Sun, 22 Dec 2024 12:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 22 Dec 2024 12:17 PM IST
सार

परिजनों का कहना है कि गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से जमीन विवाद को लेकर दुश्मनी चल रही थी। उसने ही इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Woman murdered in Begusarai, criminals put the body in a sack and threw it in a pit: Bihar Police
सीता देवी की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बेगूसराय में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने शव को बोरे में बंद कर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैली गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर दियारा की है। मृत महिला की पहचान सीतारामपुर गांव के रहने वाले जुगी महतो की पत्नी सीता देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


गड्ढे में महिला का शव मिला
मृतका के पति जुगी महतो ने बताया है कि पिछले 15 दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई। उन्होंने बताया है कि अपने स्तर से काफी खोजबीन की। लेकिन, कोई अता-पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि थकहार कर मटिहानी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कारण। इसके बावजूद भी उसका कोई अता-पता नहीं चल सका नहीं। पुलिस सही तरीके से ढूंढ पाए। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम महिला का शव सीतारामपुर स्थित दियारा में बोरे में बंद पानी भरे गड्ढे से शव पुलिस ने बरामद किया। उन्होंने बताया है कि जब पता चला कि एक बोरे में बंद पानी भरे गड्ढे में महिला का शव मिला है।
विज्ञापन


मेरी पत्नी के निर्मम तरीके से हत्या कर दी
परिजनों का कहना है कि इसी सूचना के आधार पर जब हम अस्पताल आए तो इसकी पहचान मेरी पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से जमीन विवाद को लेकर दुश्मनी चल रही थी। उसने ही इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।  पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed