फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Woman gave birth three children in Nalanda, two died.nitish kumar

Bihar News : बदकिस्मती; एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने वाली मां स्वस्थ, दो बच्चे इस कारण तुरंत छोड़ गए दुनिया

Fri, 11 Aug 2023 03:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 11 Aug 2023 03:48 PM IST
सार

Bihar News : एक निजी अस्पताल में एक औरत ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। लेकिन  6 घंटे के अंतराल में ही दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक नवजात को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
 

विज्ञापन
Bihar News : Woman gave birth three children in Nalanda, two died.nitish kumar
अस्पताल में महिला के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवजात बच्चों की दादी का कहना है कि उनकी बहू को अहले सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद घर के सदस्यों ने उन्हें बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। वहां महिला ने नॉर्मल डेलेवरी से एक साथ तीन बच्चों ने जन्म लिया। उस अस्पताल के डॉक्टर ने परिजनों को यह सलाह दिया कि नवजात बच्चों को किसी शिशु रोग विशेषज्ञ से जांच करा लें। इसके बाद परिजनों ने बच्चों को सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया, जहां से नवजात की बिगड़ती तबीयत को  देखते हुए डॉक्टर ने उन बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा के परवलपुर प्रखंड अंतर्गत विजयपुरा गांव की है।
विज्ञापन


इस कारण हो गई थी नवजात की मौत 
डॉक्टर के द्वारा रेफर करने के उपरांत ही 2 बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि तीनों नवजात का वजन क्रमशः 800, 900 और 1 किलो 200 ग्राम है। इनमें 1 बेटा जबकि 2 बेटियां थी। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील कुमार का कहना है कि एक्सट्रीमली लो वेट वर्थ बेबी होने के कारण बच्चे की बचने की संभावना कम रहती है। मेच्योर नहीं होने के कारण ऐसे बच्चों का जन्म के कुछ घंटे के उपरांत ही मौत हो जाती है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि फिलहाल बच्चे की मां स्वस्थ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed