फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Woman dies under suspicious circumstances in Begusarai

Bihar News: बेगूसराय में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 01 Feb 2024 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 06:05 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar News Woman dies under suspicious circumstances in Begusarai
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद जहां इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर गले में फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा रसीदपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान साठा रसीदपुर गांव के रहने वाले सुमित कुमार चौरसिया की पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


वहीं, मृतका के भाई रजनीश कुमार ने बताया है कि साल 2017 में अपनी बहन की शादी साठा रसीदपुर गांव के रहने वाले सुमित कुमार चौरसिया के साथ बड़ी धूमधाम से किए थे। शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक-ठाक दोनों में संबंध चला था। इस बीच एक पुत्र और एक पुत्री भी जन्म लिया। उन्होंने बताया है कि उसके बाद मेरी बहन के साथ मारपीट और गाली-गलौज सुमित कुमार चौरसिया एवं उसकी मां के द्वारा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कई बार इसको लेकर दोनों को समझा बुझाकर शांत भी कराए थे। लेकिन इसके बावजूद भी मेरी बहन के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम देते रहता था।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी बहन एक पैर से दिव्यांग थी और लगातार लड़का के द्वारा लड़की के ऊपर प्रेशर डालता था कि दिव्यांग लड़की के साथ मेरी साथ शादी कर दिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात भी बहन के साथ मारपीट किया और सुबह गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरी बहन के सास के द्वारा यह जानकारी दी गई कि आपकी बहन गिर गई है, जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया है कि जब घर पर पहुंचे तो पता चला कि गले में फंदा लगाकर इसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, इस घटना की सूचना मंसूरचक थाना पुलिस को दी। मौके पर मंसूरचक थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में मंसूरचक थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि साठा रसीदपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला के गले में फंदे लगने का निशान था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सुमित कुमार चौरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed