फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Woman constable suspended to steal scooter from police station Darbhanga bihar police

Bihar Police : थाना से स्कूटी चोरी कर महिला सिपाही खुद करती थी सवारी, मुंशी और थानाध्यक्ष के साथ हुई सस्पेंड

Sun, 02 Mar 2025 11:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 02 Mar 2025 11:27 PM IST
सार

Bihar : हद हो गई। पुलिस वाले भी अब चोरी करने लगे। बिहार के एक जिले में एक दारोगा जिस थाना में पदस्थापित था, उसी थाना में जब्त की गई जीप को  बेच लिया। फिर एक दूसरे शहर में एक महिला सिपाही अपने ही थाना में जब्त स्कूटी को चुराकर उस पर खुद घुम रही थी।

विज्ञापन
Bihar News : Woman constable suspended to steal scooter from police station Darbhanga bihar police
इसी थाना से महिला सिपाही ने किया था स्कूटी की चोरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सूबे में अपराध रोकने की जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन अब तो पुलिस वाले ही चोरी करने लगे हैं। पहले घटना बेगूसराय की है, जहां थाना में जब्त की गई चोरी की गाड़ी को उसी थाना के दारोगा ने बेच लिया और अब दरभंगा में महिला सिपाही वाहन चेकिंग में जब्त की गई स्कूटी को थाना परिसर से गायब कर खुद उसकी सवारी कर रही थी। इस मामले में दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही रंभा कुमारी और उस थाना के मुंशी को निलंबित कर दिया है। साथ ही कर्तव्य में लापरवाही करने के आरोप में मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है।  

विज्ञापन


 पहला मामला लहेरियासराय थाना का है, जहां पदस्थापित महिला सिपाही रम्भा कुमारी ने वाहन चेकिंग में जब्त की गई स्कूटी को थाना परिसर से गायब कर खुद उसकी सवारी कर रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले की जांच का जिम्मा लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार को दिया था। जांच के दौरान थानाध्यक्ष ने महिला सिपाही रम्भा कुमारी के घर थाना से चोरी स्कूटी को बरामद कर लिया। महिला सिपाही ने पूछताछ में बताया कि वह मुंशी ओमप्रकाश के कहने पर स्कूटी ले गई थी। इस मामले में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने महिला सिपाही रम्भा कुमारी और मुशी ओमप्रकाश को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि एक अन्य मामले में मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि 8 फरवरी से गायब हुए भोला राम के परिजनों के द्वारा दिये गए आवेदन पर मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने प्राथमिकी तक दर्ज नहीं किया था। इस वजह से कर्तव्य में लापरवाही करने के आरोप में मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार को निलंबित कर दिया है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के द्वारा एक साथ तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर देने से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कम्प मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed