{"_id":"659019f3b5b90b23af040ade","slug":"bihar-news-woman-committed-suicide-in-munger-family-said-she-was-murdered-for-dowry-bihar-police-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : महिला ने अपने कमरे में सात माह के बच्चे को सुलाया फिर वहीं पंखे से झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : महिला ने अपने कमरे में सात माह के बच्चे को सुलाया फिर वहीं पंखे से झूली
Sat, 30 Dec 2023 06:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 30 Dec 2023 06:54 PM IST
सार
Bihar : एक महिला अपने कमरे में सात माह की बच्चे को सुलाकर आत्महत्या कर लिया। पति शराब का आदि था इसलिए शराब पीने के चक्कर में उसने दहेज में मिले बाइक को बेच दिया।
विज्ञापन
मृतका काजल का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम आजीमगंज भैया राम टोला की है। परिजनों का कहना है कि महिला अपने कमरे में सात माह की बच्चे के सोने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आजिमगंज भैया राम टोला निवासी विशाल कुमार यादव की पत्नी काजल के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने दी घटना की जानकारी
परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें आस पास के लोगों ने दी। पड़ोसियों ने मृतका के मायके खगड़िया जिले के रहीमपुर कुमारचक वालों को बताया कि काजल ने पति की प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को अहले सुबह मायके वाले वहां पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने घटना की जानकारी खड़गपुर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद खड़गपुर थानाध्यक्ष ध्रवेंद्र कुमार सशस्त्र बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
दहेज़ के लिए बेटी की कर दी हत्या
परिजनों का कहना है कि मृतक महिला काजल कुमारी की शादी 25 जुलाई 2018 को आजिमगंज भैया राम टोला निवासी अंबिका यादव के पुत्र विशाल कुमार यादव से हुई थी। शादी के बाद काजल को उसका पति विशाल यादव लगातार दहेज को लेकर प्रताड़ित करता था, उसके साथ मारपीट करता था। काजल के पिता बबलू कुमार का कहना है कि शादी के बाद से मेरी बेटी को उसका पति विशाल कुमार दहेज को लेकर मारपीट करता था। पति शराब का आदि था। उसने दहेज में मिले बाइक को शराब पीने के चक्कर में बेच दिया था और कुछ वर्षों से उसने फिर से एक नई बाइक, एक सोने के चेन और 50 हजार रुपए का डिमांड करने लगा था। मांग पूरी नहीं होने पर वह मेरी बेटी के साथ मारपीट करता था। बबलू कुमार ने बताया कि मेरी बेटी की हत्या कर उसके पति ने आत्महत्या का रूप दे दिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम
घटना के संबंध में खड़गपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि भागलपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पति विशाल ने थाने में आत्म समर्पण कर दिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतका के पिता का आरोप है कि काजल के पति विशाल ने दहेज के लोभ में मेरी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।