फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman commits suicide in Patna; dead body found hanging from noose in government residence

Bihar News: पटना सचिवालय के स्टाफ की बहू ने किया सुसाइड, सरकारी आवास में फंदे से झूलती मिली लाश

Mon, 20 Jan 2025 11:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Jan 2025 11:03 AM IST
सार

Patna News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया है। यूडी केस दर्ज कर मामले में की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman commits suicide in Patna; dead body found hanging from noose in government residence
इसी सरकारी आवास के एक फ्लैट में मिली महिला की लाश। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना सचिवालय के एक कर्मचारी की बहू ने सुसाइड कर लिया। गर्दनीबाग थाना अंतर्गत सचिवालय क्वार्टर A7 के फ्लैट संख्या 212 के कमरे में फंदे से उसकी लाश बरामद हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। ससुरालवालों से पूछताछ चल रही है। मृत महिला की पहचान सीतामढ़ी निवासी अंजलि कुमारी (24) के रूप में हुई है। पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले में की जांच कर रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि आठ महीना पहले अंजलि की शादी सचिवालय कर्मी के बेटे चंदन कुमार से हुई थी। आज अचानक उसकी आत्महत्या की खबर सुनकर हमलोग दंग रह गए। 
विज्ञापन

इधर, मृतका के परिजन ने बताया कि शादी के कुछ दिन सब ठीक था लेकिन  कुछ महीने से पति और पत्नी में अक्सर विवाद हो रहा था। अंजलि ने आत्महत्या क्यों की? यह समझ नही आ रहा है। क्योंकि मेरी बेटी कभी भी गलत कदम उठाने के बारे में सोच ही नही सकती है। आशंका है कि मेरी बेटी को इसके लिए उकसाया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से और निष्पक्ष जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed