{"_id":"647ebca75cddeed7c0093a07","slug":"bihar-news-woman-commits-suicide-in-nalanda-relative-was-blackmailing-her-by-making-obscene-videos-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : भांजे ने चुपके से बना लिया था मामी का आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल से तंग आ उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : भांजे ने चुपके से बना लिया था मामी का आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल से तंग आ उठाया यह कदम
Tue, 06 Jun 2023 10:27 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 06 Jun 2023 10:27 AM IST
सार
बिहार में भांजे के द्वारा मामी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की लगातार मिल रही धमकी से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मृतका पूजा देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में भांजे के द्वारा मामी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की लगातार मिल रही धमकी से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मोहल्ले का है। मृतका जितेंद्र साव की पत्नी पूजा देवी (28) है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
आरोपी भगिना एक साल से कर रहा था ब्लैकमेलिंग
नगर थाना क्षेत्र के टिकुली पर निवासी पूजा देवी का भाई कृष्ण साव का कहना है कि पूजा देवी का भांजा अमित कुमार हरियाणा के बल्लभगढ़ में रहता है। अमित ने पूजा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पिछले 1 साल से उसे ब्लैकमेलिंग कर रहा था।साथ ही वह धमकी भी देता था कि जैसा कहते हैं वैसा करते जाइए नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। तीन दिन पहले आरोपी ननिहाल आया था,तब परिवार के लोगों ने उसे समझा बुझा दिया था। लोगों के समझाने के बाद उसने इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कही थी।
तीन दिन पहले आया ननिहाल
लेकिन अपने रिश्तेदार के यहां जाकर पुनः वही हरकत करनें लगा। तब गुस्से में घर के कुछ लोगों ने आरोपी के रिश्तेदार के घर जाकर उसका मोबाइल ले लिया और गुस्से में 2 चार झापड़ भी धर दिया। युवक के द्वारा उन लोगों को झापड़ मारने के बदले जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने चैट में लिखा था कि वह अपने दोस्त से हथियार के बारे में जानकारी भी लिया है। 3 दिन पूर्व ही वह ननिहाल आया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह का कहना है कि मृतका के परिजनों के द्वारा पूजा देवी के भांजे पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया है। पूजा देवी ने फंदा से झूलकर आत्महत्या कर ली है। युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।