Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Wife killed her two innocent children by feeding poison, consumed poison herself. Bihar Police.

Bihar News : पति को बाहर जाने से पत्नी कर रही थी मना, गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

Tue, 12 Sep 2023 08:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Sep 2023 08:51 PM IST
सार

Family feud : पति पत्नी के बीच घरेलू झगड़े होते रहते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दोनों में से कोई ऐसा कदम उठा ले जिसके बाद सिर्फ पछताना पड़े। इस घटना में पत्नी ने अपने दो मासूम बेटियों को जहर देकर मार दिया और खुद भी जहर खा लिया। वजह यह है।  

विज्ञापन
Bihar News : Wife killed her two innocent children by feeding poison, consumed poison herself. Bihar Police.
मासूम बेटियों के शव के साथ पिता रूस्तम अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में बीवी ने अपने दोनों मासूम बेटियों को जहर देकर मार दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने के बाद आसपास के लोगों ने पत्नी को इलाज के लिए रोहतास जिले के जमुहार स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जीवन और मौत के बीच झूल रही है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ले की है।

विज्ञापन


नौकरी के लिए बाहर जाने को ले पति-पत्नी में चल रहा था विवाद
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओबरा बाजार के आजाद मुहल्ला निवासी रूस्तम अली बाहर जाकर नौकरी करना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी सितारा परवीन को यह पसंद नहीं था। वह अपने पति को यहीं काम करने की बात कहती थी जिसके लिए रुस्तम तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले दोनों में विवाद उत्पन्न हुआ था। इस विवाद के बाद दोनों के संबंध तनावपूर्ण चल रहे थे। इसी बीच मंगलवार की दोपहर रूस्तम किसी काम से बाहर निकला। पति के बाहर जाते ही पहले तो पत्नी ने अपनी दो मासूम बेटियों सना(3वर्ष) और शिफा(15माह) को जहर दे दिया। बाद में खुद भी जहर खा लिया।  जहर खाते ही दोनों मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सितारा परवीन की हालत गंभीर हो गई। 
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल 
घटना की जानकारी होते ही पड़ोस के लोग सितारा को इलाज के लिए ओबरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सितारा की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए रोहतास जिले के जमुहार स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन में जुटी पुलिस 
घटना की जानकारी मिलते ही ओबरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों मासूम बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed