फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Why CM Nitish Kumar told Lalu prasad yadav as BECHARA, Is lalu yadav helpless before cbi

Lalu Yadav : सीएम नीतीश कुमार ने लालू को क्यों कहा बेचारा; मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से विवाद का भी जवाब दिया

Fri, 25 Aug 2023 12:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Aug 2023 12:25 PM IST
सार

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की और सवालों का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने I.N.D.I.A. मीटिंग से अलावा जातीय जनगणना, राजभवन विवाद के साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर भी बात की।

विज्ञापन
Bihar News : Why CM Nitish Kumar told Lalu prasad yadav as BECHARA, Is lalu yadav helpless before cbi
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की महागठबंधन सरकार के सबसे बड़े दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जनता दल यूनाईटेड (JDU) की अनबन की बात को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कैसे अफवाह करार दिया, यह समझने वाले समझ गए जाएंगे। मुख्यमंत्री से राजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई के सुप्रीम कोर्ट जाने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- "ऐसे ही बेचारे को तंग कर रहा है। जानबूझ कर तंग कर रहा है।" नीतीश की हमदर्दी भरी इन पंक्तियों ने साफ कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम दावों से उलट महागठबंधन सरकार में फिलहाल गतिरोध नहीं है। नीतीश ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने I.N.D.I.A. मीटिंग की तारीख के साथ जातीय जनगणना और राजभवन विवाद पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


विज्ञापन


सभी जाति की आर्थिक स्थिति का जायजा लेना जरूरी था
जातीय आधारित गणना का काम बिहार में पूरा हो चुका है। हमलोगों ने कार्यक्रम तय कर लिया था। सभी दलों को भी जानकारी दी थी। सभी जाति की आर्थिक स्थिति का जायजा लेना जरूरी था, यह सब काम है। किसकी कितनी आबादी, कितनी उपजाति है? आर्थिक स्थिति क्या है? गांव में रहता था, अब शहर चला गया। इन्हीं सब चीज का सर्वे किया गया। सर्वे होने के बाद अब फिगर तैयार किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने ऑर्डर किया तो बचा हुआ 20 प्रतिशत काम भी पूरा कर लिया गया। अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी रोक नहीं लगाई है। सभी पार्टियों के साथ बैठकर हमलोग तय किए थे। सुशील मोदी द्वारा आंकड़ा सार्वजनिक करने की बात नीतीश कुमार ने कहा कि जाति आधारित काम में लगे सभी कर्मी काफी मेहनत कर रहे हैं। वही लोग फाइनल करके सब चीज घोषित करेगा। गाइडलाइन के अनुसार ही काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने अब तक नहीं करवाया जनगणना
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2011 में जनगणना हुआ था। लेकिन, मोदी सरकार इसको करवा ही नहीं रही है। 2021 में होना था लेकिन अब तक नहीं करवाया। हमलोग कर रहे हैं तो कई लोग इसपर सवाल उठा रहे हैं। यह तो काफी अच्छा चीज है। यह तो हर राज्य में होना चाहिए। वहीं राजभवन विवाद पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सबलोग मिलजुल कर काम कर रहे हैं। कोई इधर-उधर नहीं है। कहीं कोई सीट खाली रहेगा तो उसको भरा जाएगा। अभी हाल में ही दो दिन पहले अच्छी तरह से बातचीत हुई है। कहीं कोई विवाद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed