फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Why arushi killed in Maharashtra, arushi Mishra belongs to known doctors family of bihar

Arushi Mishra : नामी डॉक्टर परिवार की बेटी आरुषि की हत्या क्यों हुई? महाराष्ट्र में मर्डर से बिहार में मातम

Sat, 03 Aug 2024 02:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Aug 2024 02:03 PM IST
सार

Bihar News : महाराष्ट्र में आरुषि मिश्रा की छत से फेंक कर हत्या के बाद बिहार के डॉक्टरी पेशेवरों के बीच मातम है। आरुषि की हत्या का आरोप उसके बॉयफ्रेंड पर है, जिसके साथ वह लिव इन में थी।

विज्ञापन
Bihar News : Why arushi killed in Maharashtra, arushi Mishra belongs to known doctors family of bihar
आरुषि की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के चर्चित चिकित्सक की पौत्री आरुषि मिश्रा (मेडिकल स्टूडेंट) की महाराष्ट्र के सतारा में हत्या कर दी गई है। आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थी। उसने ही आरुषि मिश्रा को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया इसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सतारा के पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों एक-दूसरे को लगभग दो-तीन साल से जानते थे। आपस में उनका विवाद चल रहा था।  31 जुलाई को दोनों के बीच विवाद हुआ फिर बॉयफ्रेंड ने उसे बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से धक्का नीचे फेंक दिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में मृतका की मां डॉक्टर दीप्ति मिश्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वह हरियाणा का रहने वाला है। 

विज्ञापन


सतारा के कृष्ण मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी आरुषि
बता दें कि मृत आरुषि के दादा-दादी और माता-पिता मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक हैं। आरुषि रंजना मिश्रा की सबसे बड़े बेटे डॉक्टर परिजात सौरभ और बहु डॉक्टर दीप्ति की बड़ी बेटी थी। जो कि महाराष्ट्र से मेडिकल फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। शुरुआत से ही आरुषि पढ़ाई में बहुत तेज थी। शहर के प्रसिद्ध गर्ल्स स्कूल प्रभात तारा से आरुषि की प्रारंभिक शिक्षा हुई थी। शुरुआती दौर से ही आरुषि पढ़ने लिखने में बहुत तेज थी और स्कूल की सबसे होनहार छात्रा रही है। दो बहनों में सबसे बड़ी आरुषि अपने स्कूली पढ़ाई के दौरान हमेशा अव्वल आई थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो कोटा चली गई। इसके बाद मेडिकल में एडमिशन होने के बाद से वो महाराष्ट्र के सतारा के कृष्ण मेडिकल कॉलेज से आगे की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार को देर रात आरुषि का पार्थिव शरीर उनके जुरन छपरा रोड नंबर तीन स्थित उनके पैतृक निवास पर पहुंचा और शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


मां बोली- ध्रुव ऐसा करेगा, मैंने कभी सोचा भी नहीं था 
डॉक्टर दीप्ति मिश्राा ने बताया कि 2021 में आरुषि ने दिल्ली के आकाश इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी के लिए एडमिशन लिया था। यहीं पर उसकी दोस्ती हरियाण के सोनीपत निवासी ध्रुव चिक्कर से हुई। दोनों दोस्त बन गए। 2023 में दोनों 12वीं पास किया। इसके बाद दोनों ने एक ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन भी लिया। कुछ दिन बाद पता चला कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। एक-दूसरे को पसंद करते थे। मई 2024 में कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पेरेंट्स डे मीट हुआ था। उस वक्त मैं भी ध्रुव से मिली थी। उस वक्त उसने अच्छे से बात की थी। मेरा फोकस मेरी बेटी की पढ़ाई पर था। मैं अपनी बेटी को ध्रुव के साथ रिश्ते में आने से रोक नहीं पाई। मैं नहीं चाहती थी कि इन सब के कारण मेरी बेटी की पढ़ाई खराब हो।  कुछ दिन बात आरुषि कभी-कभी दुखी रहने लगी। पूछने पर वह बताती थी कि आरुषि से उसका झगड़ा होता है। कभी-कभी ध्रुव गुस्से में उसे धक्का भी दे देता था। यह बात आरुषि ने ही मुझे बताई। मैंने उसे समझाया भी था। लेकिन, ध्रुव ऐसा करेगा, मैंने कभी सोचा भी नहीं था। आरुषि तो चली गई लेकिन ध्रुव ने किस विवाद को लेकर उसकी हत्या की? यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed